7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeखेलरोनाल्डो को बेंच पर बिठाने वाले कोच पर गिरी गाज, पुर्तगाल की...

रोनाल्डो को बेंच पर बिठाने वाले कोच पर गिरी गाज, पुर्तगाल की टीम से हुई छुट्टी

Published on

कतर

फीफा विश्व कप 2022 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल का प्रदर्शन क्वार्टर फाइनल में काफी निराशाजनक रहा। क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को मोरक्को ने हराया था। फीफा जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम की इस करारी हार के बाद अब उथल पुथल मच गया है। दरअसल टीम के कोच फर्नांडो सैंटोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सैंटोस फीफा विश्व कप के दौरान अपने विवादित फैसले के कारण सुर्खियों में थे। टीम के कोच रहे सैंटोस ने रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी को प्री क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के स्टार्टिंग लाइन अप में नहीं रखा था।

इसके बाद उनके इस फैसले की खूब आलोचना हुई थी और उनके इस्तीफे की मांग बढ़ गई थी। ऐसे में उन्होंने खुद ही अब अपने पद को छोड़ दिया है। सैंटोस के कोच पद से हटने पर पुर्तगाल के फुटबॉल फेडरेशन ने भी एक बयान जारी किया है।फेडरेशन ने अपने बयान में कहा, ’68 साल के सैंटोस के साथ एक समझौता था जो कि अब खत्म हो गया है। सितंबर 2014 में शुरू हुई उनकी यह सफल यात्रा अब यहां पर खत्म हो रही है। वहीं फेडरेशन अब नेशनल टीम के लिए नए कोच को तलाशेगी।’

सैंटोस नहीं छोड़ना चाहते थे पद
रिपोर्ट के मुताबिक सैंटोस पुर्तगाल के कोच पद को नहीं छोड़ना चाहते थे। सैंटोस आठ साल से पुर्तगाल नेशनल टीम के कोच थे। हालांकि विश्व कप में पुर्तगाल के प्रदर्शन के बाद सैंटोस ने माना कि वह उनके कुछ फैसलों से कई लोगों असहमति हुई थी, जिसमें रोनाल्डो को बेंच पर बैठाना भी शामिल था।प्री क्वार्टर फाइनल में रोनाल्डो की जगह रामोस को मौका दिया गया था जिन्होंने हैट्रिक गोल भी दागा था लेकिन मोरक्को के खिलाफ मुकाबले में पुर्तगाल की टीम कमाल नहीं दिखा सकी थी।

पद छोड़ते हुए भावुक हुए सैंटोस
फीफा विश्व कप 2022 में पुर्तगाल के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे सैंटोस ने जब अपने पद से इस्तीफा दिया तो वह भावुक हो गए हैं। उन्होंने पद छोड़ते हुए एक नोट लिखा कि, ‘मैं बहुत कृतज्ञता की भावना से अपने पद को छोड़ रहा हूं। जब आप एक समूह का नेतृत्व करते हैं तो आपको कई बार कुछ कड़े फैसले लेने पड़ते हैं, जो कभी सटीक बैठता है और कभी नहीं। यह सामान्य है भी आपके फैसले से हर कोई खुश भी नहीं हो सकता है।’

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...