16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलपाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव का दौर जारी... अब मोहम्मद रिजवान को मिली...

पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव का दौर जारी… अब मोहम्मद रिजवान को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Published on

नई दिल्ली,

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और उसने केवल चार मुकाबले जीते थे. खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी. इसके कुछ समय बाद ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शाहीन आफरीदी को टी20 और शान मसूद को टेस्ट टीम की कप्तान नियुक्त कर दिया था.

अब पीसीबी ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए मोहम्मद रिजवान को टी20 टीम का उप-कप्तान बनाया है. पीसीबी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है. पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसमें रिजवान ये बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे. पांच मैचों की टी20 सीरीज 12 से 21 जनवरी के दौरान खेली जानी है.

मोहम्मद रिजवान टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान टीम के अहम सदस्य रहे हैं. जब बाबर ने कप्तानी छोड़ी थी, तो कहा जा रहा था कि उन्हें टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान टीम का कप्तान बनाया जाएगा, लेकिन पीसीबी ने शाहीन को ये जिम्मेदारी दे दी. 31 साल के रिजवान ने पाकिस्तान के लिए अबतक 85 टी20 मैचों 49.07 की औसत से 2797 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 25 अर्धशतक निकले.

मोहम्मद रिजवान का इंटरनेशनल करियर
टेस्ट मैच: 30, रन: 1616
वनडे मैच: 74, रन: 2088
टी20 इंटरनेशनल: 85, रन: 2797

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम: शाहीन शाह आफरीदी (कप्तान), आमिर जमाल, अब्बास अफरीदी, आजम खान (विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/उप-कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उसामा मीर, जमान खान.

पाकिस्तान- न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20- 12 जनवरी, ऑकलैंड
दूसरा टी20- 14 जनवरी, हैमिल्टन
तीसरा टी20- 17 जनवरी, डुनेडिन
चौथा टी20- 19 जनवरी, क्राइस्टचर्च
पांचवां टी20- 21 जनवरी, क्राइस्टचर्च

वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के कारण बीच टूर्नामेंट में ही रिएक्शन आना शुरू हो गया था. सबसे पहले पाकिस्तान टीम के चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. उन पर हितों के टकराव का आरोप भी हैं. इसके बाद जब पाकिस्तान टीम अपना आखिरी मैच खेलकर घर लौटी, तो बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इंजमाम के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वहाब रियाज को चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया था. वहीं पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान टीम का निदेशक नियुक्त किया गया था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...