14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलसात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रचा इतिहास, जीता इंडोनेशिया ओपन...

सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रचा इतिहास, जीता इंडोनेशिया ओपन का खिताब

Published on

जकार्ता

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीत लिया है। मेंस डबल्स के फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के आरोन चिया और सोह वुई यिक को 21-17, 21-18 से सीधे गेम में हराया। यह सात्विक और चिराग की जोड़ी का पहला सुपर 1000 वर्ल्ड टूर खिताब है। मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ 7 बार हारने के बाद सात्विक और चिराग को पहली जीत मिली है। आरोन चिया और सोह वुई यिक की जोड़ी पुरुष डबल्स की वर्ल्ड चैंपियन है।

यह इंडोनेशिया ओपन के डबल्स इवेंट में भारत का पहला खिताब भी है। सात्विक और चिराग इससे पहले सुपर 100, सुपर 300, सुपर 500 और सुपर 750 का भी खिताब जीत चुके हैं। सभी सुपर खिताब जीतने वाले यह भारत की पहली जोड़ी भी है। पुरुष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत ने 2017 में खिताब को अपने नाम किया था।

भारतीय जोड़ी ने जीता पहला गेम
भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पहले गेम को अपने नाम किया। मलेशिया की जोड़ी ने मुकाबले की तेज शुरुआत की। उनके पास 0-3 की बढ़त थी, फिर स्कोर 3-7 हो गया। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी की और 11-9 की बढ़त बना ली। इस दौरान सात्विक और चिराग ने लगातार 6 पॉइंट हासिल किए। इसके बाद भी कांटे की टक्कर चलती रही। अंत में भारतीय जोड़ी ने 18 मिनट में पहले गेम को 21-17 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में कांटें की टक्कर
कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन सात्विक और चिराग की जोड़ी को दूसरे गेम में भी आरोन चिया और सोह वुई यिक से कड़ी टक्कर मिली। एक समय मुकाबला 5-5 की बराबरी पर था। लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी ने बढ़त बना शुरू कर दी। दूसरे हाफ के ब्रेक तक भारतीय जोड़ी के पास 11-8 की बढ़त थी। इसके बाद सात्विक और चिराग ने अपना खेल और तेज कर दिया। उनकी बढ़त 20-14 की हो गई थी। लेकिन इसके बाद सात्विक और चिराग ने गलतियां करनी शुरू कर दी। मलेशिया की जोड़ी ने लगातार 4 पॉइंट हासिल किए। लेकिन अंत में भारतीय जोड़ी ने गेम को जीतने के साथ ही खिताब अपने नाम कर लिया।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...