2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
HomeखेलIPL इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का होगा डेब्यू, राजस्थान...

IPL इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का होगा डेब्यू, राजस्थान ने दिया है मौका

Published on

ई दिल्ली

आईपीएल 2025 के 36वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी डेब्यू के लिए तैयार हैं। वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान के प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला है। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस के लिए जब रियान पराग आए तो उन्होंने बताया कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वैभव सूर्यवंशी की उम्र सिर्फ 14 साल की है। ऐसे में वह इस लीग में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान की टीम ने आईपीएल के 18वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था। वैभव बेहद कम उम्र में ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि, पहली बार ऐसा होगा जब वैभव बड़े मंच पर अपने प्रतिभा को दिखाएंगे। ऐसे में देखना ये होगा कि वैभव राजस्थान के लिए किस तरह का खेल दिखाते हैं।

बिहार क्रिकेट के लिए खेलते हैं वैभव
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी बिहार क्रिकेट के लिए खेलते हैं। बिहार क्रिकेट से खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में एंट्री पाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। बिहार से मुकेश कुमार और आकाशदीप सिंह भी हैं, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी अगल-अलग राज्य से खेलते हैं। ऐसे में बिहार राज्य के लिए भी यह एक बड़ी बात है। वैभव घरेलू क्रिकेट में अपनी दमदार खेल के कारण ही आईपीए में अपनी जगह बनाने में सफल रहे।

राजस्थान के लिए संजू प्लेइंग से बाहर
लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में कप्तान संजू सैमसन नहीं खेल रहे हैं। संजू सैमसन चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी रिटायर हर्ट आउट हो गए थे। यही कारण है कि उन्हें वह जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए गए।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...