16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलन विजन है, न क्रिकेट की समझ... दिलीप वेंगसरकर ने टीम इंडिया...

न विजन है, न क्रिकेट की समझ… दिलीप वेंगसरकर ने टीम इंडिया के चयनकर्ताओं को बुरी तरह धोया

Published on

नई दिल्ली

दिलीप वेंगसरकर भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में शामिल हैं। वह टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके हैं। विराट कोहली को पहली बार टीम इंडिया में वेंगसरकर ने ही चुना था। जब धोनी को टीम को कप्तानी मिली थी, तब भी वेंगसरकर ही चयनकर्ता थे। अब दिलीप वेंगसरकर ने भारतीय चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े किए हैं। उनके चयनकर्ताओं की समझ ले सेकर फैसलों की अलोचना की है।

दिलीप वेंगसरकर ने क्या कहा?
पिछले दो सालों में टीम इंडिया ने शिखर धवन को वनडे में कई मौकों पर कप्तानी दी थी। रोहित, विराट और राहुल के बाहर रहने पर ऐसा किया जाता था। दिलीप वेंगसरकर ने हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार कहा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि पिछले 6-7 में मैंने जिन चयनकर्ताओं को देखा है, उनमें न तो विजन है, न ही खेल के बारे में गहरी जानकारी है और न ही क्रिकेट की समझ है। उन्होंने शिखर धवन को भारत का कप्तान बनाया। यह वह समय था जहां आप भविष्य के कप्तान को तैयार कर सकते हैं।’

बेंच स्ट्रेंथ कहां है?
उनका ये भी कहना है कि भारतीय क्रिकेट बेंच स्ट्रेंथ तैयार नहीं कर पाई है। 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे वेंगसरकर ने आगे कहा, ‘आपने किसी को तैयार नहीं किया है। आप बस आते ही खेलते हैं। आप दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड की बात करते हैं, बेंच स्ट्रेंथ कहां है? केवल आईपीएल होना, मीडिया अधिकारों में करोड़ों रुपये कमाना, यह एकमात्र उपलब्धि नहीं होनी चाहिए।’

10 साल से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार
भारतीय क्रिकेट टीम को 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है। आखिरी बार 2013 में टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसी महीने टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनस में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...