10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलटीम इंडिया की हार के ये 5 विलेन, जिसके कारण साउथ अफ्रीका...

टीम इंडिया की हार के ये 5 विलेन, जिसके कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेकने पड़े घुटने

Published on

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को पारी और 32 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही फ्लॉप रही।

साउथ अफ्रीका में फ्लॉप हुए टीम इंडिया के प्रिंस
साउथ अफ्रीका के इस दौरे भारतीय क्रिकेट टीम के प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन बल्लेबाजी में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। मैच की दोनों को पारियों को मिलाकर वह सिर्फ 28 रन ही बना सके। शुभमन गिल का बैटिंग में नहीं चलना हार का एक बड़ा कारण रहा क्योंकि शुरुआती झटके के बाद शुभमन की जिम्मेदारी थी कि वह भारतीय टीम की बल्लेबाजी को ठहराव प्रदान करते।

रोहित दोनों पारियों को मिलाकर बना पाए सिर्फ 5 रन
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप के फाइनल में मिली हार के बाद पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में खेलने मैदान पर उतरे थे, लेकिन उनके बल्ले से बिल्कुल भी रन नहीं निकला। पहली पारी में 5 तो दूसरी पारी में वह सिर्फ 0 बनाकर आउट हुए। अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाने के कारण वह हार के विलेन बन गए।

बेअसर रहे रविचंद्रन अश्विन
​साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन पूरी तरह से बेअसर रहे। अश्विन ना तो बॉलिंग में और ना ही बैटिंग में कुछ खास पर पाए। अश्विन टीम इंडिया के लिए जीत-हार का अंतर तय कर सकते थे लेकिन अपने निराशाजनक प्रदर्शन से वह विलेन बन बैठे।

शार्दुल ठाकुर पर लगाया दांव हुआ फेल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शार्दुल ठाकुर को भी शामिल किया गया था। शार्दुल ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे थे। ब्रेकथ्रू दिलाने में माहिर शार्दुल गेंदबाजी बहुत ही महंगे साबित हुए। इसके अलावा उनकी बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं रही, जिसके कारण टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

सेट होकर आउट हुए श्रेयस अय्यर
टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर हार को टालने वाले खिलाड़ी में से एक थे। दोनों ही पारियों में उन्हें अच्छी शुरुआत भी मिली, लेकिन वह उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। अय्यर ने जिस तरह से अपना विकेट गंवाया। उससे साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को दबदबा बनाने का और मौक मिल गया और

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...