11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलभुवनेश्वर पर इस आईपीएल टीम ने लुटाए भारी पैसे, सबसे खूंखार गेंदबाज...

भुवनेश्वर पर इस आईपीएल टीम ने लुटाए भारी पैसे, सबसे खूंखार गेंदबाज को यूं ही नहीं कहते हैं स्विंग का सुल्तान

Published on

जेद्दा

आईपीएल 2025 के पहले दिन एक ओर जहां अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को 18-18 करोड़ रुपये मिले तो दूसरी ओर मोहम्मद शमी पर 10 करोड़ की बोली लगी आईपीएल इतिहास के सबसे खूंखर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए भी टीमों ने खजाना खोला। स्विंग के सुल्तान को 10.75 करोड़ रुपये में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन खरीदा है। वह सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी गेंदबाजी के दम पर चैंपियन बना चुके हैं, जबकि दो बार पर्पल कैप जीता।

भुवनेश्वर कुमार का आईपीएल में कैसा रहा प्रदर्शन?
भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं। उनके नाम 176 मैचों में 181 विकेट दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट है। वह दो सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने की वजह से पर्पल कैप भी जीत चुके हैं। उनकी स्विंग गेंदबाजी के आगे बड़े-बड़े सूरमा भी खौफ खाते हैं।

भुवनेश्वर कुमार का आईपीएल में सीजन वाइज प्रदर्शन
आईपीएल 2011: 3 विकेट
आईपीएल 2012: 8 विकेट
आईपीएल 2013: 13 विकेट
आईपीएल 2014: 20 विकेट
आईपीएल 2015: 18 विकेट
आईपीएल 2016: 23 विकेट
आईपीएल 2017: 26 विकेट
आईपीएल 2018: 9 विकेट
आईपीएल 2019: 13 विकेट
आईपीएल 2020: 3 विकेट
आईपीएल 2021: 6 विकेट
आईपीएल 2022: 12 विकेट
आईपीएल 2023: 16 विकेट
आईपीएल 2024: 11 विकेट

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में किन टीमों से खेल चुके हैं?
रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन करने की वजह से आईपीएल में उन्हें सबसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मौका दिया, लेकिन डेब्यू नहीं कराया। इसके बाद वह 2011 में पुणे वॉरियर्स से जुड़े और 3 सीजन खेले, जबकि टीम को हटाने के बाद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा और पिछले सीजन तक वह इसी टीम के लिए खेले।

भुवनेश्वर कुमार का टी20 इंटरनेशनल करियर कैसा है?
भुवनेश्वर कुमार भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल रहे। भुवनेश्वर कुमार का टी20 इंटरनेशनल करियर 2012 में शुरू हुआ और उन्होंने जल्द ही अपनी स्विंग गेंदबाजी से पहचान बनाई। भुवनेश्वर की स्विंग गेंदबाजी और नियंत्रण ने उन्हें टी20 में दुनिया का सबसे बेहतरीन गेंदबाज बना दिया। 2016 में भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे। भुवनेश्वर ने 2022 तक 87 टी20 मैच खेले हैं और 90 विकेट उनके नाम हं। फिलहाल वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...