2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलइसे कहते हैं शेर का शिकार… ‘वैभवशाली’ पारी का यूं अंत, ऋषभ...

इसे कहते हैं शेर का शिकार… ‘वैभवशाली’ पारी का यूं अंत, ऋषभ पंत की बिजली वाली रफ्तार देखी आपने?

Published on

यपुर

इंडियन प्रीमियर लीग के लिए आज बहुत ही खास दिन है। सिर्फ 14 साल के खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल में अपना डेब्यू किया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी की, जो आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि सूर्यवंशी के जन्म से पहले आईपीएल शुरू हो गया था।

हालांकि, सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच में अपनी प्रतिभा का गजब प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत छक्के के साथ की। वैभव ने 20 गेंदों में 34 रन की तेज तर्रार पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे। सूर्यवंशी को आउट करने के लिए भी एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने गजब की स्टंपिंग की।

सूर्यवंशी को आउट कने के लिए ऋषभ ने की शानदार स्टंपिंग
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी का 9वां ओवर लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से एडन मार्करम डाल रहे थे। उनके ओवर की चौथी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी स्ट्राइक पर थे। मार्करम ने फ्लाइट की हुई गेंद सूर्यवंशी को डाली, जिसपर वह बीट हो गए। उनका बैलेंस थोड़ा सा खराब हुआ। पंत ने इसका फायदा खूब उठाया। उन्होंने तुरंत वैभव की बेल्स उड़ा दी। बड़ी स्क्रीन पर फिर देखा गया कि जब ऋषभ ने विकेट की बेल्स उड़ाई तो सूर्यवंशी का पिछला पैर हवा में था। इस तरह वैभव सूर्यवंशी अपने डेब्यू मैच में आउट हुए।

लखनऊ ने दिया 181 रन का टारगेट
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतककर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए। लखनऊ के लिए सर्वाधिक 66 रन एडम मार्करम ने बनाए। आयुष बडोनी ने भी अर्धशतक (50*) जड़ा और अंत तक नाबाद रहे। अब्दुल समद ने अंत में तेज गति से 10 गेंद में नाबाद 30 रन की पारी खेली। आरआर की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज वानिंदु हसरंगा रहे, जिन्होंने 31 रन देकर दो विकेट लिए।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...