18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलकुंबले की जगह लेगा यह वर्ल्ड चैंपियन, पंजाब किंग्स का हेड कोच...

कुंबले की जगह लेगा यह वर्ल्ड चैंपियन, पंजाब किंग्स का हेड कोच बनने को तैयार

Published on

नई दिल्ली

पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 सत्र से पहले विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस से मुख्य कोच के तौर पर करार करने को तैयार है। न्यू साउथ वेल्स के 59 वर्षीय बेलिस आईपीएल से नियमित रूप से जुड़े रहे हैं और हाल में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को कोचिंग दी थी। पंजाब की उम्मीद इस ऑस्ट्रेलियाई कोच से खिताब दिलाने पर लगी होगी।

बेलिस 2019 में इंग्लैंड को पहला विश्व कप खिताब दिला चुके हैं और वह कोलकाता नाइट राइडर्स के सहयोगी स्टाफ के प्रमुख भी थे जब उसने 2012 और 2014 में आईपीएल जीता था। बेलिस भारत के महान क्रिकेटर अनिल कुंबले की जगह लेंगे, जिनका अनुबंध बढ़ाया नहीं गया था क्योंकि उनके तीन साल के कार्यकाल में टीम प्लेआफ में पहुंचने में असफल रही थी।

पंजाब आईपीएल के इतिहास में सिर्फ 2014 में फाइनल में पहुंची है, जिसमें वह कोलकाता नाइटराइडर्स से हार गई थी। आईपीएल के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘टीम ने ट्रेवर के साथ करार का फैसला किया है, जो इस भूमिका में सर्वश्रेष्ठ हैं और उनका रिकॉर्ड भी इसे बयां करता है। प्रबंधन उम्मीद कर रहा है कि टीम उनके मार्गदर्शन में खिताब जीते।’ उनके साथ अनुबंध पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...