13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलइमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए तीन भारतीय नामित, अर्शदीप सिंह...

इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए तीन भारतीय नामित, अर्शदीप सिंह के अलावा ये भी दावेदार

Published on

दुबई

भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मार्को जेनसन, फिन एलेन और इब्राहिम जादरान के साथ आईसीसी के साल के इमर्जिंग क्रिकेटर पुरस्कार के लिए नामित किया गया। आईसीसी ने कहा कि इन पुरस्कारों के लिए वोटिंग जनवरी में शुरू होगी। अर्शदीप को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के छह महीने से भी कम समय में इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

टी20 में प्रमुख गेंदबाज बने
पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने 21 टी20 इंटरनेशनल मैच में 18.12 की औसत से भारत के लिए 33 विकेट चटकाए हैं। अर्शदीप नई और पुरानी दोनों गेंद से विकेट हासिल करने में सफल रहे हैं। आईपीएल में प्रभावी प्रदर्शन के बाद अर्शदीप ने भारत के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया। अर्शदीप ने हाल में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान वनडे में भी पदार्पण किया।

वर्ल्ड कप किया था कमाल
अर्शदीप ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहद कम समय में कुछ यादगार प्रदर्शन किए जिसमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ बेहद दबाव वाले टी20 विश्व कप मैच में प्रभावी प्रदर्शन भी शामिल है। अर्शदीप ने अपनी गति और स्विंग की बदौलत पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाजों कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को पवेलियन भेजा। इस तेज गेंदबाज ने डेथ ओवरों में गेंदबाजी में वापसी करते हुए आसिफ अली को भी आउट किया और मैच में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

महिला कैटेगरी में दो भारतीय
आईसीसी ने महिल कैटेगरी में भी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए 4 खिलाड़ियों को नामित किया है। इसमें दो भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह के साथ यास्तिका भाटिया का नाम है। इन्हें ऑस्ट्रेलिया की डार्सी ब्राउन और इंग्लैंड की एलिस कैप्सी से टक्कर मिलेगी। रेणुका ने वनडे में 18 और टी20 में 22 विकेट लिये हैं। वहीं बाएं हाथ की बल्लेबाज यास्तिक भाटिया ने वनडे में 376 रन बनाए हैं।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...