10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलडेब्यू मैच में ही सुपरमैन बने तिलक वर्मा, कुलदीप यादव की गेंद...

डेब्यू मैच में ही सुपरमैन बने तिलक वर्मा, कुलदीप यादव की गेंद पर लपका बवाल कैच

Published on

तारोबा

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल ने अपना डेब्यू किया। मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गेंदबाजी में टीम इंडिया की शुरुआत काफी शानदार रही। हालांकि निकोलस पूरन ने जरूर अक्सर पटेल और युजवेंद्र चहल के खिलाफ कुछ दमदार शतक शॉट लगाकर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से भारतीय गेंदबाजों ने कोई ढील नहीं दी।

इस दौरान भारतीय टीम की फील्डिंग भी काफी जबरदस्त रही। फील्डिंग में टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेल रहे तिलक वर्मा ने एक जबरदस्त कैच लपका। तिलक ने यह कैच आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर लपकी जब जॉनसन चार्ल्स कुलदीप यादव के खिलाफ एक बड़ा शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे।

हालांकि चार्ल्स रन बनाने के लिए काफी संघर्ष कर रहे थे लेकिन उन्होंने निकोलस पूरन के साथ क्रीज पर अपनी नजरें जमा ली थी। ऐसे में तिलक ने एक लंबी दौड़ लगाते हुए हवा में छलांग लगाकर चार्ल्स के कैच को लपक लिया और इस तरह टीम इंडिया को तीसरी सफलता भी मिली। डेब्यू मैच में ही इस कमाल के कैच का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आईपीएल 2023 में तिलक ने मचाया धमाल
तिलक वर्मा के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 काफी शानदार रहा। तिलक ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 11 मैचों में 343 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164.11 का रहा। आईपीएल के बाद के घरेलू क्रिकेट में भी उनका खेल काफी शानदार रहा था। यही कारण है कि उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम में मौका मिला है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...