16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलभारत-पाक के बीच कल होगी टक्कर... 5 साल बाद तूफानी मुकाबला

भारत-पाक के बीच कल होगी टक्कर… 5 साल बाद तूफानी मुकाबला

Published on

बेंगलुरु,

क्रिकेट, हॉकी हो या फुटबॉल… खेल जगत में फैन्स को हमेशा ही भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब फैन्स को फुटबॉल टूर्नामेंट साउथ एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF Cup) कप में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर देखने को मिलेगी.भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला बुधवार (21 जून) को खेला जाएगा. दोनों देशों की फुटबॉल टीमें लगभग 5 साल बाद आपस में भिड़ती नजर आएंगी.

दरअसल, SAFF Cup का आगाज 21 जून को ही होने जा रहा है. बेंगलुरु में होने वाला यह टूर्नामेंट 4 जुलाई तक चलेगा. इस सैफ कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. पिछला सैफ कप टूर्नामेंट भारत ने जीता था. इस बार टीम इंडिया के ग्रुप ए में पाकिस्तान, कुवैत और नेपाल को जगह मिली, जबकि लेबनान, मालदीव, बांग्लादेश और भूटान को ग्रुप बी में रखा गया है.

ये सैफ टूर्नामेंट कांतीर्वा स्टेडियम में होगा
सैफ कप में इस बार ग्रुप मुकाबले राउंड रॉबिन फॉर्मेट के आधार पर खेले जाएंगे और प्रत्येक ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. 8 देशों का यह टूर्नामेंट कांतीर्वा स्टेडियम में खेला जाएगा. ओपनिंग मैच कुवैत और नेपाल के बीच होगा. इसके बाद भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे.

टूर्नामेंट को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए साउथ एशिया से बाहर के दो देशों लेबनान और कुवैत को प्रतियोगिता में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया है. लेबनान 99वें स्थान के साथ टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली टीम है. पाकिस्तान की रैंकिंग 195वें स्थान के साथ सबसे खराब है. भारत 101वें स्थान के साथ दूसरी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली टीम है.

पिछली बार भारत ने पाकिस्तान को हराया था
भारत और पाकिस्तान की टीम पिछली बार ढाका में सैफ कप के 12वें सत्र के दौरान सितंबर 2018 में आपस में भिड़ी थी. भारत ने यह मैच 3-1 से जीता था, लेकिन फाइनल में उसे मालदीव के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. भारत और पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर कुल मिलाकर 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. इनमें भारत ने दबदबा बनाते हुए एक दर्जन से अधिक मैच जीते हैं.

भारत ने आठ बार सैफ कप का खिताब जीता है, जबकि चार बार वह उप विजेता रहा. भारत सिर्फ 2003 में ढाका में पांचवें सत्र के दौरान फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा था. तब टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया था.

2015 में भारत नहीं आई थी पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान ने 1993 से अब तक आयोजित 13 टूर्नामेंट में से दो में भाग नहीं लिया है. पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (पीएफएफ) आंतरिक मुद्दों के कारण भारत में आयोजित 2015 के टूर्नामेंट में अपनी टीम नहीं भेज सका था, जबकि फीफा से निलंबन के कारण टीम मालदीव में 2021 के टूर्नामेंट में भी नहीं खेल पाई थी. फीफा ने पिछले साल जून में पाकिस्तान पर लगा निलंबन हटा लिया था.

सैफ कप का शेड्यूल –
21 जून: कुवैत बनाम नेपाल, दोपहर 3.30 बजे और भारत बनाम पाकिस्तान, शाम 7.30 बजे.

22 जून: लेबनान बनाम बांग्लादेश, दोपहर 3.30 बजे और मालदीव बनाम भूटान, शाम 7.30 बजे.

24 जून: पाकिस्तान बनाम कुवैत, दोपहर 3.30 बजे और नेपाल बनाम भारत, शाम 7.30 बजे.

25 जून: बांग्लादेश बनाम मालदीव, दोपहर 3.30 बजे और भूटान बनाम लेबनान, शाम 7.30 बजे.

27 जून: नेपाल बनाम पाकिस्तान, दोपहर 3.30 बजे और भारत बनाम कुवैत, शाम 7.30 बजे.

28 जून: लेबनान बनाम मालदीव, दोपहर 3.30 बजे और भूटान बनाम बांग्लादेश, शाम 7.30 बजे.

1 जुलाई: सेमीफाइनल

4 जुलाई: फाइनल.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...