13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलएक दिन में दो पारी खत्म, गिरे 23 विकेट... सिराज सब पर...

एक दिन में दो पारी खत्म, गिरे 23 विकेट… सिराज सब पर भारी, भारत अब भी आगे

Published on

केपटाउन

भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार (3 जनवरी) से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला केपटाउन में खेला जा रहा है. मैच में पहले दिन साउथ अफ्रीकी टीम 55 रनों पर ढेर हुई. इसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में 153 रन बनाए. पहले दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट झटके.
केपटाउन टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म हुआ
अफ्रीकी टीम पहली पारी में 55 रनों पर सिमटी
भारतीय टीम पहली पारी में 153 रन बना सकी
खेल खत्म होने तक अफ्रीकी टीम- 62/3

मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 3 विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए हैं. मगर अब भी भारतीय टीम पहली पारी में 36 रनों से आगे है. अफ्रीकी टीम के लिए एडेन मार्करम (36) और डेविड बेडिंघम (7) नाबाद हैं. वो अब दूसरे दिन खेल शुरू करने के लिए मैदान में उतरेंगे.

मैच के पहले दिन कुल 23 विकेट गिरे. पहली पारी में अफ्रीका के खिलाफ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने मैच में 9 ओवरों में 15 रन देकर 6 विकेट झटके. जबकि जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए.

केपटाउन में भारतीय टीम अब तक कभी भी कोई टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है. कुल खेले गए 6 में से 4 टेस्ट यहां टीम इंडिया हारी है, वहीं दो अन्य टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. ऐसे में साल 2024 में पहला टेस्ट खेलने उतर रही टीम इंडिया के पास ये रिकॉर्ड बदलने का मौका होगा.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...