18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलम्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के... विनेश फोगाट की CWG में...

म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के… विनेश फोगाट की CWG में गोल्डन हैट्रिक

Published on

बर्मिंघम

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को रेसलिंग में एक और गोल्ड मेडल मिल गया है। देश को महिलाओं की 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी में विनेश फोगाट ने यह मेडल दिलाया। इस कैटेगरी में सिर्फ चार की रेसलर्स ने हिस्सा लिया था। इसकी वजह से ग्रुप राउंड से ही विजेता का फैसला किया। विनेश ने अपने अंतिम मुकाबले में श्रीलंका की चामोद्या मदुरावलगे डॉन को हराया।

इसमें पहले को मुकाबले में विनेश फोगाट ने नाइजीरिया की मर्सी अदेकुओरोये और कनाडा की सामंथा स्टीवर्ट को हराया था। उन्हें गोल्ड मेडल जीतने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में उनके लिए लगातार तीसरा गोल्ड है। इससे पहले 2014 और 2018 में भी विनेश ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इससे गेम्स में उनका दबदबा दिखता है। विनेश फोगाट के नाम वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में भी मेडल हैं।

चार रेसलर्स के हिस्सा लेने की वजह से किसी को ब्रॉन्ज मेडल नहीं दिया गया। चारों खिलाड़ियों ने आपस में एक-दूसरे के खिलाफ खेला। 3 मैच में 12 पॉइंट के साथ विनेश टॉप पर रहीं। कनाडा की सामंथा स्टीवर्ट ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने नाइजीरिया की मर्सी अदेकुओरोये के खिलाफ अंतिम पलों में जीत हासिल की।

टोक्यो ओलिंपिक में विनेश मेडल की प्रबल दावेदार थीं, लेकिन उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। फॉर्म और फिटनेस के लिये जूझ रही विनेश ओलिंपिक में पहले दौर से बाहर हो गई थीं। उसके बाद वह विवादों में भी रहीं, लेकिन अब जीत के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है।

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...