10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलश्रीराम की भक्ति में डूबे विराट, LIVE मैच में राम सिया राम...

श्रीराम की भक्ति में डूबे विराट, LIVE मैच में राम सिया राम गाने पर डांस, हाथ जोड़ प्रणाम

Published on

केपटाउन:

22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। लंबे इंतजार के बाद अवध में राम लला विराजेंगे। इस दिव्य वातावरण के बीच पूरा देश भक्ति के माहौल में डूबा हुआ है। भारतीय क्रिकेटर्स भी इसे अछूते नहीं हैं। साउथ अफ्रीका में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के पहले दिन विराट कोहली रामभक्ति में लीन नजर आए। लाइव मैच के दौरान जैसे ही ग्राउंड पर राम सिया राम भजने बजने लगा, विराट खुद को डांस करने से रोक नहीं पाए। धनुष-बाण चलाते हुए उन्होंने मूव्स दिखाए और फिर दर्शकों को हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

महाराज के आने पर बजा था राम भजन
घटना, 16वें ओवर की है, जब साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 34 रन पर अपना छठा विकेट गंवा दिया था। मार्को यानसेन (0) के आउट होने के बाद क्रीज पर केशव महाराज पहुंचे। भारतीय मूल के केशव महाराज श्रीराम और हनुमान जी के परम भक्त हैं। केशव महाराज के क्रीज पर आने के बाद ग्राउंड पर राम भजन बजने लगा। विराट कोहली ने इस दौरान कथक के अंदाज में धनुष-तीर का इशारा किया और हाथ जोड़कर दर्शकों का अभिवादन किया। केशव महाराज 13 गेंद में सिर्फ तीन रन बनाकर पेसर मुकेश कुमार का शिकर बने।

सिर्फ 55 रन पर सिमटा साउथ अफ्रीका
मोहम्मद सिराज के दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर भारतीय तेज गेंदबाजों में सबसे कातिलाना स्पैल फेंकने से मेजबान टीम बुधवार को दूसरे और आखिरी टेस्ट के शुरुआती दिन लंच तक अपने न्यूनतम 55 रन के स्कोर पर सिमट गई। सिराज ने नौ ओवर के अपने पहले स्पैल में 15 रन देकर छह विकेट झटककर करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज उनके पिच से हासिल किये गये असमान उछाल और मूवमेंट से निपटने में असफल रही। सिराज से पहले देश के 92 वर्ष के टेस्ट इतिहास में इस तरह का शानदार प्रदर्शन बायें हाथ के स्पिनर मनिंदर सिंह के नाम है जिन्होंने 1986-87 में बेंगलुरु में पाकिस्तान के खिलाफ लंच से पहले पांच विकेट झटकने की उपलब्धि हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए यह 1991 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद सबसे शर्मसार करने वाली सुबह थी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...