8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलसिर्फ नेट्स में ही चौके-छक्के उड़ा रहे हैं विराट कोहली, लड्डू गेंद...

सिर्फ नेट्स में ही चौके-छक्के उड़ा रहे हैं विराट कोहली, लड्डू गेंद पर अनकैप्ड गेंदबाज ने कर दिया आउट

Published on

बेंगलुरु

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 14वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने कोहराम मचा दिया। मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गुजरात के लिए पारी का पहला ओवर मोहम्मद सिराज लेकर आए थे। सिराज के बाद टीम के लिए अरशद खान दूसरा ओवर करने आए। अपने ओवर के चौथी ही गेंद पर उन्होंने विराट कोहली को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच आउट कर गुजरात को एक बड़ी सफलता दिला दी। इस तरह विराट कोहली 6 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, लेकिन अपने घर में ही आरसीबी की हालत खराब हो गई है। गुजरात की कसी हुई गेंदबाजी के आगे आरसीबी ने 50 रन के भीतर अपने नाम 4 विकेट गंवा दिए। विराट के अलावा गुजरात के खिलाफ इस मैच में ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट, कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिकल भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है आरसीबी की टीम
आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी ने धमाकेदार शुरुआत की है। टीम ने अपने पहले दो मैच में दमदार जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई है। सिर्फ इतना ही नहीं, आरसीबी ने अपने ये दोनों मैच अच्छे रन रेट से भी जीता है। यही कारण है कि बाकी के अन्य टीम उससे फिलहाल पीछे हैं।

वहीं गुजरात टाइटंस की बात करें तो उसकी शुरुआत हाल से हुई थी। टीम को उसके पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, शुभमन गिल की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दमदार वापसी करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं उम्मीद है कि अब वह अपने तीसरे मैच में जीत हासिल करें।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...