12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलआईपीएल के महारिकॉर्ड से सिर्फ एक कदम दूर विराट कोहली, केकेआर के...

आईपीएल के महारिकॉर्ड से सिर्फ एक कदम दूर विराट कोहली, केकेआर के मैच में लिखा जाएगा इतिहास

Published on

नई दिल्ली

भारत-पाकिस्तान तनाव खत्म होने के बाद एक बार फिर 17 मई से आईपीएल का रोमांच शुरू हो रहा है। लीग के दूसरे भाग में पहली टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का खास तौर से आरसीबी के फैंस बेसब्री से इंतजार में है।

दरअसल विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। ऐसे में फैंस उन्हें ट्रिब्यूट देने के लिए इंतजार में है। पूरी उम्मीद है कि इस मैच के लिए चिन्नास्वामी का स्टेडियम खचाखच भरा होगा। इस खास मौके पर फैंस की तब और चांदी हो जाएगी जब केकेआर खिलाफ विराट कोहली का बल्ला गरजे। क्योंकि विराट आईपीएल में एक महारिकॉर्ड से सिर्फ एक दूर हैं।

सबसे ज्यादा फिफ्टी का हो सकता है विराट के नाम
दरअसल विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। विराट कोहली के नाम इस लीग में अब तक कुल 62 अर्धशतक दर्ज है। यहां तक पहुंचने के लिए विराट कोहली को 255 पारी लगा है। ऐसे में अगर वह 63वां अर्धशतक बना लेते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पीछे छूट जाएंगे।

इस मामले में विराट कोहली और वॉर्नर अभी बराबरी पर हैं। डेविड वॉर्नर आईपीएल 2025 में नहीं खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस लीग के 184 पारियों में 62 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। इस मामले में भारत के पूर्व धाकड़ ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन तीसरे स्थान पर है। शिखर धवन आईपीएल के 221 पारियों में 51 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है।

मैच बारिश डाल सकती है खलल
केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबले के दौरान बारिश फैंस का मजा किरकिरा कर सकता है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में आज तेज बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, रात 9 बजे के बाद बारिश संभावना काफी कम बताई जा रही है। ऐसे में हो सकता है कि मैच के लिए ओवरों में कुछ कटौती की जाए।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...