12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलविराट कोहली पाकिस्तान में खेलने के लिए मरे जा रहे होंगे... शोएब...

विराट कोहली पाकिस्तान में खेलने के लिए मरे जा रहे होंगे… शोएब अख्तर का अजीबोगरीब दावा

Published on

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने विराट कोहली पर अजीबोगरीब बयान दिया है। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर का कहना है कि भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान में खेलने के लिए मरे जा रहे होंगे। अख्तर ने ये बयान उस वक्त दिया जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया। बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद के बाद से ही इस टूर्नामेंट के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है।

शोएब अख्तर ने और क्या-क्या कहा?
पाकिस्तानी दिग्गज ने उस वक्त पूरे मामले को और विवादित बना दिया, जब कहा कि, ‘पाकिस्तान में खेलने से भारत को उनके टीवी ब्रॉडकास्टर्स राइट्स और स्पॉन्सरशिप डील में भी फायदा होगा। अख्तर ने एक पाकिस्तान टीवी चैनल पर कहा, ‘भारत पाकिस्तान में खेलने के लिए पाकिस्तान से ज्यादा मर रहा है। विराट कोहली शायद पाकिस्तान में खेलने के लिए मर रहे होंगे। मैंने भारत में बीसीसीआई के साथ काम किया था, अगर भारत पाकिस्तान में खेलने आता है तो उनके टीवी अधिकार और प्रायोजन में जबरदस्त उछाल आएगा।

U-19 क्रिकेट खेलने पाकिस्तान गए थे विराट
विराट कोहली ने 2006 में दोनों देशों की अंडर-19 टीमों के बीच खेली गई श्रृंखला के दौरान पाकिस्तान का दौरा किया था। उस टूर पर भारत की कप्तानी लेग स्पिनर पीयूष चावला ने की थी। तब भारत ने एकदिवसीय श्रृंखला 4-0 और टेस्ट श्रृंखला 2-0 से मैदान मारा था। कोहली ने दो टेस्ट मैच की तीन पारियों में में 58 की औसत के साथ दो अर्धशतक लगाते हुए कुल 174 रन बनाए थे। वनडे सीरीज में स्टार बल्लेबाज ने तीन पारियों में 41.66 की औसत से 125 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक उनके नाम था। यह कोहली का पाकिस्तान का पहला और आखिरी दौरा था क्योंकि 2012-13 में जब पाकिस्तान सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारत आया था तब से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध नहीं हैं।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...