16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलविराट कोहली के पुराने जिगरी का कमाल, रणजी ट्रॉफी में कूटे 193...

विराट कोहली के पुराने जिगरी का कमाल, रणजी ट्रॉफी में कूटे 193 रन, अब पछताता होगा RCB

Published on

हुब्बाली (कर्नाटक)

देवदत्त पडीक्कल (193 रन) और मनीष पांडे (118 रन) के शानदार शतकों की बदौलत कर्नाटक ने पंजाब के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में शानदार शतक बनाए। देवदत्त पडिक्कल पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के आईपीएल के पुराने साथी है, दोनों साथ में आरसीबी के लिए खेलते थे। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं। मुकाबले की बात करें तो एलीट ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन शनिवार को स्टंप तक छह विकेट पर 461 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 309 रन की बढ़त हासिल की। पडीक्कल (24 चौके, चार छक्के) और पांडे (13 चौके, तीन छक्के) ने कर्नाटक को विशाल बढ़त दिलाने में मदद की। कर्नाटक ने पंजाब को पहले दिन पहली पारी में 152 रन पर समेट दिया था।

पडीक्कल ने सुबह 80 रन से खेलना शुरू किया और अपना शतक पूरा किया जबकि पांडे ने 13 रन से शुरूआत करते हुए सैकड़ा बनाया। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 234 रन की भागीदारी निभाई। विकेटकीपर बल्लेबाज शरत श्रीनिवास (नाबाद 55 रन) ने भी अर्धशतक जड़ा। वहीं वलसाड में तमिलनाडु ने गुजरात पर 14 रन से पहली पारी की बढ़त हासिल की। गुजरात को 236 रन पर समेटने के बाद तमिलनाडु ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवा दिए।

गुजरात के लिए लेग स्पिनर रवि बिश्नोई 73 रन देकर चार विकेट और तेज गेंदबाज अर्जन नागवासवाला 35 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, लेकिन एम मोहम्मद (85 रन) और संदीप वारियर (38 रन) के बीच नौवें विकेट की साझेदारी से तमिलनाडु की टीम महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने में सफल रही। तेज गेंदबाज संदीप वारियर के तीन विकेट झटकने से तमिलनाडु ने स्टंप तक गुजरात का दूसरी पारी में स्कोर तीन विकेट पर 38 रन कर दिया, जिससे उसकी कुल बढ़त 24 रन की रह गई है।

चंडीगढ़ में सलामी बल्लेबाज विवेक सिंह (114 रन) के शतक से रेलवे ने चंडीगढ़ के खिलाफ स्टंप तक पहली पारी में चार विकेट पर 313 रन बना लिए और उसकी कुल बढ़त 217 रन की हो गई है। विवेक को शिवम चौधरी (53 रन) और मोहम्मद सैफ (नाबाद 58 रन) का अच्छा साथ मिला। रेलवे ने चंडीगढ़ को पहली पारी में 96 रन पर समेट दिया था। श्रीदम पॉल (112 रन) के शतक तथा अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (97 रन) और मणिशंकर मुरासिंह (50 रन) के अर्धशतकों से त्रिपुरा ने गोवा के खिलाफ पहली पारी में 484 रन बनाए। इसके बाद उसने स्टंप तक गोवा के 53 रन तक चार विकेट झटक लिए।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...