14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेल'हमें वैन में ठूंस दिया…', स्टार्क की पत्नी एलिसा ने सुनाई धर्मशाला...

‘हमें वैन में ठूंस दिया…’, स्टार्क की पत्नी एलिसा ने सुनाई धर्मशाला में रद्द हुए IPL मैच की कहानी

Published on

नई दिल्ली,

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था. अब दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुका है और सीमा पर स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. ऐसे में अब आईपीएल 2025 के बाकी 17 मुकाबले 17 मई (शनिवार) से खेले जाएंगे.

दोबारा आयोजित होगा पंजाब-दिल्ली का मैच
बता दें कि 8 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आईपीएल मैच बीच में ही रद्द करना पड़ा था. मैच तब रोका गया था, जब पंजाब 10.1 ओवरों में एक विकेट पर 122 रन बना चुका था. यह मैच अब 24 मई को दोबारा नए सिरे से खेला जाएगा. हालांकि अबकी बार ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा.

अब ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने धर्मशाला में रद्द हुए उस मैच की कहानी सुनाई है. ऑस्ट्रेलिया और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा उस समय अन्य खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों के साथ स्टैंड में मौजूद थीं. यह मानते हुए कि यह एक मामूली समस्या है एलिसा और उनके साथ मौजूद अन्य लोग पहले तो शांत रहे, लेकिन फिर चीजें हाथ से निकल गईं.

एलिसा हीली ने ‘विलोटॉक’ पॉडकास्ट पर कहा, “बिजली के कुछ टावर की बत्ती गुल हो गई और हम बस वहीं इंतजार कर रहे थे. मैंने कुछ सीट दूर अफवाह सुनी कि हमें स्टेडियम खाली करना पड़ सकता है क्योंकि बिजली गुल हो गई है. हमारे साथ परिवार और अतिरिक्त सपोर्ट स्टाफ का एक बड़ा समूह था. अगले ही मिनट वह आदमी जो हमारे समूह के साथ था और हमारे साथ बस में रहता था, वह आता है और उसका चेहरा सफेद पड़ गया था.”

एलिसा हीली ने कहा, “उस आदमी ने कहा कि हमें अभी जाना चाहिए. और हम कह रहे थे- ओह, यह ठीक है. हमने सोचा कि बाकी सभी को स्टेडियम से पहले बाहर जाने देते हैं, तब तक वहां रुके रहना बेहतर होगा. हम शायद यहां सुरक्षित हैं क्योंकि हर जगह लोग सीढ़ियों से नीचे उतर रहे होंगे. फिर एक और आदमी बाहर आया, उसका चेहरा सफेद पड़ चुका था, उसने एक बच्चे को पकड़ लिया और कहा कि हमें अभी निकलना होगा.’

एलिसा हीली ने कहा कि यह इतनी तेजी से हुआ कि फाफ डु प्लेसिस कमरे में बिना जूतों के थे. एलिसा कहती हैं, “खिलाड़ी वहां थे. फाफ ने जूते भी नहीं पहने थे. वे सभी वहां बस का इंतजार कर रहे थे और तनाव में दिख रहे थे. मैंने मिच से पूछा कि क्या हो रहा है? और उसने कहा कि 60 किलोमीटर दूर शहर में अभी-अभी मिसाइलों से हमला हुआ है.”

‘प्रकाशस्तंभ की दिख रहा था स्टेडियम’
एलिसा हीली ने कहा, “इसलिए इलाके में पूरी तरह से ब्लैकआउट हो गया था, जिसका मतलब था कि बत्ती इसलिए गुल थी क्योंकि उस समय धर्मशाला स्टेडियम एक प्रकाशस्तंभ की तरह था. तभी स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ. बता दें कि मैच के दिन हवाई हमले की चेतावनी और जम्मू में विस्फोट जैसी आवाजों की खबरों के बीच पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित कई जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया था.”

एलिसा हीली ने कहा, ‘अचानक हमें वैन में ठूंस दिया गया और हम होटल वापस चले गए. वहां स्थति काफी अच्छी नहीं थी. हम पंजाब के कुछ खिलाड़ियों के साथ बस में बैठे थे. मुझे लगता है कि श्रेयस मेरी बस में था. यह ऐसा था जैसे आप वहां से निकलते ही वैन में चढ़ जाएं. टीमों को सड़क और ट्रेन जर्नी के माध्यम से दिल्ली लाया गया.’

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...