14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलभारत को डरा रही है वेस्टइंडीज की टीम, फॉर्म में आए ये...

भारत को डरा रही है वेस्टइंडीज की टीम, फॉर्म में आए ये दो खतरनाक बल्लेबाज

Published on

हरारे

आईसीसी वनडे विश्व कप के क्वालीफायर में नेपाल के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए शाई होप और निकोलस पूरन ने बवाल बैटिंग की। पूरन और होप ने वेस्टइंडीज के लिए मुश्किल समय में मोर्चे को संभाला। एक समय पर टीम ने सिर्फ 55 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इन दोनों ने मिलकर वेस्टइंडीज के लिए जिम्मेदारी भरी पारी खेली और मुश्किल से उबारने का काम किया।

पूरन और होप की इस शतकीय पारी से टीम इंडिया की टेंशन भी बढ़ गई होगी। दरअसल भारतीय टीम को अगले ही महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाना पर है। यहां भारतीय टीम को दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। ऐसे में निकोलस पूरन और शाई होप का फॉर्म निश्चित रूप से टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है।

नेपाल के सामने खड़ा किया 339 रनों का स्कोर
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में नेपाल की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कुछ हद तक उसका यह फैसला सही भी साबित हुआ था। नेपाल के लिए करन केसी करन ने दूसरे ओवर में ही काइल मेयर्स को आउट कर वेस्टइंडीज को बड़ा झटका दे दिया था। इसके बाद टीम के स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 9 रन ही टंगे थे कि जॉनसन चार्ल्स भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

वेस्टइंडीज की टीम शुरुआती झटके से अभी संभलने की कोशिश में ही थी कि संदीप लामिछाने ब्रेंडन किंग को भी आउट कर नेपाल को तीसरी सफलता दिला दी। हालांकि इसके बाद पूरन और होप ने जो किया वह नेपाल के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। इन दोनों के दमदार बल्लेबाजी से वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में 339 रन का स्कोर खड़ा किया।

पूरन और होप के बीच 216 रनों की साझेदारी
नेपाल के खिलाफ निकोलस पूरन और शाई होप के बीच 216 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। होप ने अपनी पारी में 129 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 132 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं निकोलस पूरन ने 94 गेंद पर चार छक्के और 10 चौके की मदद से 115 रनों की पारी खेली। पूरन का वनडे क्रिकेट में यह दूसरा शतक था जबकि शाई होप ने वनडे अपना तीसरा शतक लगाया।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...