9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलनहीं थम रहा WFI का विवाद! साक्षी मलिक बोलीं- 'लिखित में नहीं...

नहीं थम रहा WFI का विवाद! साक्षी मलिक बोलीं- ‘लिखित में नहीं दिखा आदेश’, संजय सिंह बोले- ‘PM मोदी से मिलेंगे’

Published on

भारतीय पहलवानों और कुश्ती संघ (WFI) के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच रविवार (24 दिसंबर) को खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ के चुनाव को रद्द कर दिया और नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह को भी सस्पेंड कर दिया. सरकार का कहना है कि यह चुनाव नियमों के खिलाफ हैं.

अध्यक्ष पद से सस्पेंड होने के बाद संजय सिंह ने कहा कि वह इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बात करेंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि जो बच्चे इस खेल को अपना रहे हैं, उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है.

बृज भूषण सिंह ने दी सफाई
वहीं, जल्दबाजी में जूनियर राष्ट्रीय टूर्नामेंटों की घोषणा करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद बृज भूषण सिंह ने कहा कि गोंडा को खेलों के आयोजन के लिए इसलिए चुना गया था, क्योंकि कोई अन्य महासंघ इतने कम समय में टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए सहमत नहीं था.

‘इंसाफ मिलने तक वापस नहीं लूंगा पद्मश्री’
फेडरेशन के रद्द होने पर साक्षी मलिक ने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली है. इस बारे में उन्हें लिखित में कुछ भी नहीं मिला है. इस बीच पद्मश्री अवार्ड लौटाने बजरंग पूनिया ने कहा है कि वह तब तक अपना पुरस्कार वापस नहीं लेंगे, जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता.

बजरंग पूनिया ने कहा, ”मैं पद्मश्री वापस नहीं लूंगा. न्याय मिलने के बाद ही मैं इसके बारे में सोचूंगा. कोई भी पुरस्कार हमारी बहनों के सम्मान से बड़ा नहीं है.” इससे पहले संजय सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा था कि बृजभूषण सिंह और साक्षी मलिक दोनों रिटायर हो गए हैं. ऐसे में उन्हें चाहिए कि वह कुश्ती संघ को शांति के साथ काम करने दें.

एड हॉक कमेटी चलाएगी फेडरेशन
फिलहाल खेल मंत्रालय ने इंडियन ओलंपिक संघ को खत लिख कर 24 घंटे के भीतर एक एड हॉक कमेटी बनाने को कहा, ताकि कुश्ती फेडरेशन को चलाया जा सके. इस समिति में तीन सदस्यीय पैनल होगा, जिसमें एक महिला शामिल होगी.

साक्षी मलिक ने रिटायरमेंट का किया ऐलान
हाल ही कुश्ती संघ के लिए हुए चुनावों में बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष चुने गए थे. संजय सिंह ने इस चुनाव में अनीता सिंह श्योराण को मात दी थी. संजय के चुनाव जीतने के बाद पहलवान साक्षी मलिक ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, जबकि बजरंग ने सरकार को अपना पद्म श्री अवॉर्ड वापस कर दिया था.

सरकार ने डब्ल्यूएफआई को रद्द किया
संजय सिंह के डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बनने के बाद संघ ने जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता को यूपी के गोंडा में आयोजित करने का फैसला किया था. इस फैसले को लेकर पहलवान साक्षी मलिक ने सवाल उठाया था. इसके बाद सरकार ने डब्ल्यूएफआई को रद्द कर दिया.

खेल मंत्रालय ने कहा कि जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता को आयोजित करने के फैसले में डब्ल्यूएफआई के संविधान के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया था. यह फैसला WFI के प्रावधानों और नेशनल स्पोर्ट्स डेवलेपमेंट कोड का उल्लंघन हैं. इस फैसले में नए अध्यक्ष की मनमानी दिखाई देती है, जो कि सिद्धांतों के खिलाफ है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...