7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeखेलआशीष नेहरा को क्या हो गया... खिलाड़ियों की इस हरकत पर निकली...

आशीष नेहरा को क्या हो गया… खिलाड़ियों की इस हरकत पर निकली चीख, क्यों आया इतनी तेज गुस्सा?

Published on

अहमदाबाद

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए जा रहे मैच में गुजरात के कोच आशीष नेहरा का गुस्सा फैंस को देखने को मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात की बल्लेबाजी के दौरान 19वें ओवर में लगातार दो विकेट गिरने से नेहरा गुस्से में चिल्लाते हुए दिखाई दिए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

क्या था मामला?
यह घटना गुजरात की पारी के 19वें ओवर में घटी। दीपक चाहर गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की शुरुआत में ही राहुल तेवतिया बिना कोई गेंद खेले रन आउट हो गए। हार्दिक पंड्या ने डायरेक्ट थ्रो से उन्हें आउट किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर शरफेन रदरफोर्ड का विकेट गिर गया। मिचेल सैंटनर ने उनका कैच पकड़ा। लगातार दो विकेट गिरने से डगआउट में बैठे आशीष नेहरा का गुस्सा फूट पड़ा। वह गुस्से में खड़े होकर चिल्लाने लगे।

गुजरात के कोच 2022 से
आशीष नेहरा 2022 से गुजरात टीम के हेड कोच हैं। लेकिन इससे पहले उन्हें इस तरह गुस्सा करते हुए नहीं देखा गया था। यही कारण है कि नेहरा को इस रूप में देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

गुजरात का बड़ा स्कोर
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन साई सुदर्शन ने बनाए। उन्होंने 41 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों पर 38 रन बनाए। जोस बटलर ने 24 गेंदों पर 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...