5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeखेल12 साल में विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस जो नहीं कर...

12 साल में विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस जो नहीं कर पाए वो रजत पाटीदार ने कर दिखाया, CSK के घर में रचा इतिहास

Published on

चेन्नई:

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 8वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने धूम मचा दी। रजत पाटीदार ने सीएसके के खिलाफ उसके घर में 30 रनों की दमदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने चेन्नई के किले में इतिहास रच दिया। रजत पाटीदार 12 साल बाद आरसीबी के ऐसे कप्तान बने जिन्होंने सीएसके के होम ग्राउंड पर अर्धशतकीय पारी खेली। पिछले 12 साल में विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस भी कप्तान के तौर पर आरसीबी के लिए ऐसा नहीं कर पाए थे।

सीएसके के खिलाफ इस मुकाबले में रजत पाटीदार 32 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में पाटीदार ने 3 छक्के और 4 चौके भी लगाए। हालांकि, इस पारी के दौरान रजत पाटीदार को एक बड़ा जीवनदान भी मिला था, जब रविंद्र जडेजा की गेंद पर दीपक हुडा ने उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद रजत पाटीदार और ज्यादा खतरनाक हो गए।

आरसीबी ने 20 ओवप में बनाए 196 रन
सीएसके के खिलाफ इस मुकाबले में आरसीबी की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। आरसीबी के लिए फिल साल्ट और विराट कोहली ने तूफानी अंदाज में शुरुआत की थी। हालांकि, नूर अहमद ने अपनी फिल साल्ट को अपनी फिरकी में फंसा कर आरसीबी के तूफान को धीमा कर दिया। साल्ट के आउट होने के बाद कुछ के देर के लिए विराट कोहली ने मोर्चा संभालने का काम किया, लेकिन वह भी 30 गेंद में 31 रनों की पारी खेली। विराट के अलावा आरसीबी के लिए फिल साल्ट ने भी 32 रनों का योगदान दिया।

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो सीएसके की तरफ से नूर अहमद ने अपना कमाल दिखाया। नूर अहमद ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा माथिसा पाथिराना ने भी सीएसके लिए 2 विकेट हासिल किए। वहीं खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...