15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलजब मैं विराट भैया के साथ... अफगानिस्तान का भुर्ता बनाने के बाद...

जब मैं विराट भैया के साथ… अफगानिस्तान का भुर्ता बनाने के बाद दहाड़े यशस्वी जायसवाल

Published on

इंदौर:

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भारतीय बल्लेबाजी क्रम में अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वह टीम को अच्छे स्ट्राइक रेट से अच्छी शुरुआत देने की कोशिश कर रहे थे। विनिंग हाफ सेंचुरी जड़ने वाले जायसवाल से पूछा गया कि सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली के साथ क्रीज पर उनकी क्या बातचीत हुई इस पर उन्होंने जो कहा उसकी हर कोई तारीफ करेगा। उन्होंने कहा कि कोहली के साथ बैटिंग करना सम्मान की बात है।

युवा बल्लेबाज ने कहा, ‘जब भी मैं विराट भैया के साथ बल्लेबाजी करता हूं तो वह मेरे लिए सम्मान की बात होती है। उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। जैसे कि हमें कहां शॉट मारने चाहिए इसको लेकर हमारी बातचीत हुई।’ जायसवाल ने कहा, ‘मुझे अपना नैसर्गिक खेल खेलने के लिए कहा गया था और मैं ऐसा करने की कोशिश कर रहा था।’

इस 22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘मैं ढीली गेंदों पर शॉट लगाने का प्रयास कर रहा था और मेरा ध्यान टीम को अच्छी शुरुआत देने पर था। मैंने अच्छी शुरुआत दी तो मैं लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का प्रयास कर रहा था। मैं अपनी स्ट्राइक रेट को बेहतर बनाए रखने की कोशिश कर रहा था। मैं अच्छी स्ट्राइक रेट से रन बनाने पर ध्यान दे रहा था।’

भारत की तरफ से चार टेस्ट और 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले जायसवाल ने कहा कि उन्हें जब भी मौका मिलता है तब वह टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अभ्यास सत्र के दौरान कड़ी मेहनत करता हूं। जब भी मुझे मौका मिलता है तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं और यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं टीम के लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ योगदान दूं जो सबसे महत्वपूर्ण है।’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...