14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलकौन है अजान अवैस, जिसके शतक से पाकिस्तान के खिलाफ भारत को...

कौन है अजान अवैस, जिसके शतक से पाकिस्तान के खिलाफ भारत को अंडर-19 एशिया कप में मिली हार

Published on

दुबई:

अजान अवैस की नाबाद शतकीय पारी से पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। अजान ने 130 गेंद का सामना करते हुए धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 105 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान अजान ने एक भी छक्का नहीं लगाया। अजान की 105 रनों की पारी में कुल 10 चौके शामिल रहे। इस तरह पाकिस्तानी टीम को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत नसीब हुई।

भारत के पहले अजान ने बांग्लादेश के खिलाफ भी बेहतरीन बैटिंग की थी। बांग्लादेश के खिलाफ अजान ने दमदार 40 रन बनाए थे। 19 साल के अजान अब तक कुल 6 यूथ वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 93.50 की औसत से 374 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम दो शतक और दो अर्धशतक शामिल है।

वहीं भारत के खिलाफ अजान का यह पहला यूथ वनडे मैच था। इससे पहले वह पांच मुकाबलों में सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ ही खेलने ही मैदान पर उतरे थे। इसके अलावा अजान दो यूथ टेस्ट मैचों में भी मैदान पर उतरे हैं। टेस्ट में उन्होंने 149 रन बनाए हैं।

एशिया कप में भारत की पहली हार
दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। बल्लेबाजी में टीम की शुरुआत काफी धीमी रही। टीम के लिए आदर्श सिंह, उदय साहरन और सचिन दास ने अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन इसके बावजूद 50 ओवर में 9 विकेट पर 259 रन का ही स्कोर बन पाया।

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम ने सधी हुई शुरुआत की। टीम के लिए अजान अवैस के अलावा शाहजेब खान ने 63 और कप्तान साद बेग ने नाबाद 68 रनों की पारी खेलकर टीम को तीन ओवर पहले ही जीत दिला दी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...