2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलबांह पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे थे सीएसके के खिलाड़ी, मैच...

बांह पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे थे सीएसके के खिलाड़ी, मैच से पहले शोक में डूबी थी पूरी टीम

Published on

मुंबई:

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को एल क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 विकेट से हार मिली। वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मुंबई ने सिर्फ 15.4 ओवर में ही मैच को अपने नाम कर लिया। मुंबई के खिलाफ मिली इस हार के साथ ही सीएसके का गम भी दोगुना हो गया।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुंबई के खिलाफ मैच से पहले गम में डूबी हुई थी। दरअसल सीएसके के सीनियर खिलाड़ियों में से एक न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे के पिता का कुछ दिन पहले निधन हुआ था। इस वजह से कॉन्वे मुंबई के खिलाफ मैच में भी नहीं खेले। ऐसे में सीएसके के खिलाड़ियों ने कॉन्वे के पिता के शोक में मैच के दौरान अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे थे।

मुंबई के आगे बुरी तरह से फ्लॉप रही सीएसके
वहीं इस मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके की टीम बुरी तरह से फ्लॉप रही। सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी में सिर्फ रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे ने अपना कमाल दिखाया। जडेजा और दुबे दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, इन दोनों की पारी भी काफी धीमी रही, जिसके कारण सीएसके निर्धारित 20 ओवर के खेल में 200 रन के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई।

वहीं इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने धुआंधार खेल दिखाया। सबसे पहले रायन रिकेल्टन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर तेज तर्रार शुरुआत की। इसके बाद सूर्यकुमार यादव का तूफान देखने को मिला। मुंबई के लिए रोहित शर्मा 45 गेंद में 76 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा सूर्यकुमार ने 30 गेंद में 68 रन बनाए। इस तरह टीम ने आसानी से मैच को अपने नाम कर लिया।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...