16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलकाहें का किंग... ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बाबर आजम की हुई फकीरों वाली...

काहें का किंग… ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बाबर आजम की हुई फकीरों वाली हालत, विराट से तुलना अब बंद करो!

Published on

सिडनी:

कुछ समय पहले तक बाबर आजम की हवा थी। उनकी तुलना भारत के किंग विराट कोहली से की जाने लगी थी। लेकिन वर्ल्ड कप 2023 से पाकिस्तान के अनुभवी और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए कुछ ठीक नहीं हो रहा है। वह लगातार पिच पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के बारे में शायद बाबर कभी किसी से बात भी नहीं करना चाहेंगे। ऐसा लग रहा था कि बाबर आजम के बल्ले पर जंग लग गया था। वह लगातार बड़ी पारी खेलने में जूझ रहे थे। बाबर के इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शायद आप आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे।

बाबर आजम का बल्ला रहा खामोश
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में बाबर आजम ने महज 21 की खराब औसत से बल्लेबाजी करते हुए 6 पारियों में सिर्फ 126 रन बनाए। अपने स्टार बल्लेबाज से ना तो पाकिस्तान टीम को और ना ही उनके चाहने वालों को इस तरह की उम्मीद होगी। उनका स्ट्राइक रेट इस सीरीज के दौरान 46.84 का रहा। बाबर के बल्ले से शतक तो दूर एक अर्धशतक भी नहीं देखने को मिला। उन्होंने पूरी सीरीज में सिर्फ 13 चौके लगाए और एक भी सिक्स लगाने में नाकाम रहे।

पहले टेस्ट की पहली पारी में बाबर ने 21 रन तो दूसरी पारी में 14 रन बनाए। वहीं मेलबर्न टेस्ट की पहली इनिंग में 1 रन बनाकर बाबर वापसी डग आउट में लौट गए थे। तो दूसरी पारी में उन्होंने 41 रन बनाए थे। इसके अलावा अंतिम टेस्ट मैच यानी सिडनी टेस्ट की पहली पारी में बाबर आजम ने 26 तो दूसरी पारी में 23 रन बनाए

2014 में भारत जब इंग्लैंड दौरे पर गई थी, तो विराट कोहली पूरी तरह से फ्लॉप हो गए थे। उनका बल्ला 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में पूरी तरह से खामोश रहा था। बाबर के लिए यह ऑस्ट्रेलियाई सीरीज कोहली की उस सीरीज से भी ज्यादा खराब रही है। कोहली ने 10.5 की औसत से 135 रन बनाए थे। इसके अलावा बात करें ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान सीरीज की तो, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का 3 मैचों की टेस्ट में सूपड़ा साफ कर दिया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...