26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलएमएस धोनी आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे? पंजाब के खिलाफ मैच से...

एमएस धोनी आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे? पंजाब के खिलाफ मैच से पहले खुद दिया जवाब

Published on

चेन्नई:

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों को उत्सुक कर दिया। बुधवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ हुए मैच से पहले टॉस के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में बात की। धोनी के संभावित संन्यास को लेकर पूरे सीजन अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में, न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने उनसे पूछा कि क्या वह अगले आईपीएल सीजन में आएंगे।

एमएस धोनी ने क्या जवाब दिया?
महेंद्र सिंह धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, मुझे नहीं पता मैं अगले गेम के लिए आ रहा हूं।’ उनके इस जवाब ने प्रशंसकों को फिर से अनुमान लगाने पर मजबूर कर दिया। 2020 में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। तब से उनके आईपीएल से संन्यास की अटकलें लगाई जा रही है। लेकिन वह अभी भी खेल रहे हैं। हर सीजन उनका आखिरी सीजन बताया जाता है लेकिन 43 साल के धोनी अभी भी सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं।

टेबल में आखिरी नंबर पर चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम को अभी तक 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत मिली है। पॉइंट टेबल में वह आखिरी नंबर पर है। टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह ही महेंद्र सिंह धोनी ने कमान संभाली है। हालांकि उनके कप्तान बनने के बाद भी टीम के प्रदर्शन में कुछ खास बदलाव नहीं आया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई को हार मिलती है तो प्लेऑफ की उम्मीद पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...