12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeखेलटेस्ट संन्यास के बाद क्या विराट-रोहित के हाथ से निकलेगा BCCI का...

टेस्ट संन्यास के बाद क्या विराट-रोहित के हाथ से निकलेगा BCCI का कॉन्ट्रैक्ट, जानें क्या है नियम

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लिया है। हालांकि, ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में खेलते रहेंगे। विराट और रोहित शर्मा के टेस्ट संन्यास के साथ ही अब एक नई बहस ये छिड़ गई है कि क्या इन दोनों धाकड़ खिलाड़ियों के पास बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रहेगा या फिर नहीं। टेस्ट के अलावा रोहित और विराट कोहली टी20 फॉर्मेट से भी संन्यास ले चुके हैं।

ऐसे में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस पूरे मामले में सफाई दी है। देवजीत सैकिया ने बताया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रेड ए प्लस कैटेगरी में ही रखा जाएगा। भले ही उन्होंने टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन इसके बावजूद बीसीसीआई उन्हें पहले जैसी सुविधाएं देती रहेगी। इसके पीछे का एक बड़ा कारण ये है कि विराट और रोहित शर्मा अब भी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं।

क्या है बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट का नियम
बता दें कि बीसीसीआई हर साल अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान करती है। इसमें ए प्लस, ए, बी और सी कैटेगरी होती है। इन कैटेगरी के मुताबिक सभी खिलाड़ियों की सालाना सैलरी तय होती है। बीसीसीआई ने पिछले महीने ही अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया था। इसमें विराट और रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ए प्लस ग्रेड में थे। चुकी विराट और रोहित अभी भी टीम इंडिया के लिए वनडे में उपलब्ध हैं, इस कारण इन दोनों खिलाड़ी के कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड को नियम के अनुसार नीचे नहीं किया जा सकता है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘विराट कोहली और रोहित शर्मा का ग्रेड ए प्लस कॉन्ट्रैक्ट जारी रहेगा भले ही उन्होंने टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया हो। वे अभी भी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं, और उन्हें उनके ग्रेड की सभी सुविधाएं मिलेंगी।’

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...