7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeखेलविंबलडन फाइनल की टिकट खेल इतिहास में सबसे महंगी, 8.35 लाख से...

विंबलडन फाइनल की टिकट खेल इतिहास में सबसे महंगी, 8.35 लाख से शुरू हो रही कीमत

Published on

लंदन

नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्काराज के बीच विंबलडन 2024 पुरुष एकल फाइनल के लिए टिकट की कीमतें उच्च मांग के कारण रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। रविवार का खिताबी मुकाबला जोकोविच और अल्काराज के बीच पिछले साल के फाइनल का रीमैच होगा, जहां स्पेनिश खिलाड़ी ने पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर अपना पहला ग्रास-कोर्ट मेजर हासिल किया था।

अब तक का सबसे महंगा टिकट
अमेरिकी खेल कमेंटेटर डैरेन रोवेल का दावा है कि यह ‘इतिहास का सबसे महंगा गेट-इन फाइनल’ होगा, जिसमें ऑनलाइन टिकट रीसेलिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे सस्ते टिकट की कीमत 10,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 8,35,193 रुपये) होगी। रोवेल ने एक्स पर लिखा, ‘जोकोविच-अल्काराज विंबलडन फाइनल खेल के इतिहास में सबसे महंगा फाइनल टिकट होगा। अभी, रविवार के लिए सबसे खराब सीट के टिकट की कीमत 10,000 डॉलर से अधिक है।’

ऑफिसियल टिकट 30 हजार से शुरू
विंबलडन की आधिकारिक मूल्य सूची में फाइनल के लिए सेंटर कोर्ट सीट के टिकट की कीमत 275 पाउंड (लगभग 29,172.56 रुपये) दिखाई गई है। रविवार को जोकोविच अल्काराज से बदला लेने की कोशिश करेंगे और द ऑल इंग्लैंड क्लब में रोजर फेडरर के आठ ट्रॉफियों के रिकॉर्ड की बराबरी करने का लक्ष्य रखेंगे। यदि वह खिताब जीतते हैं, तो 37 वर्षीय खिलाड़ी टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे उम्रदराज चैंपियन बन जाएंगे और रिकॉर्ड 25 मेजर खिताब तक पहुंच जाएंगे।

सर्बियाई खिलाड़ी को अल्काराज के खिलाफ 3-2 की करियर बढ़त हासिल है। इस साल वह अभी तक एक भी ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत पाए हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में हराने के बाद जोकोविच फ्रेंच ओपन के बीच से चोट की वजह से हट गए थे। पूर्व नंबर 1 सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविक ने पूरे आयोजन में अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने 10वें विंबलडन फाइनल तक पहुंचने में केवल दो सेट गंवाए हैं।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this