6.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेल'बल्लेबाज' अश्विन से थर्राता होगा विंडीज, टेस्ट में जड़े हैं विराट कोहली...

‘बल्लेबाज’ अश्विन से थर्राता होगा विंडीज, टेस्ट में जड़े हैं विराट कोहली से ज्यादा शतक

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में लगातार टीम इंडिया के लिए अच्छा करते आए हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से तो कमाल किया ही है। लेकिन अब उनका बल्ला भी बोल रहा है। वहीं अगर उनसे कोई पूछेगा कि उन्हें किस टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करना अधिक पसंद है। तो वह शायद वेस्टइंडीज का नाम लें। कैरेबियाई टीम के खिलाफ अश्विन अन्ना का बल्ला आग उगलता है। वह वेस्टइंडीज टीम की ऐसी पिटाई करते हैं कि जैसे उनके लिए कुछ मजाक हो।

वेस्टइंडीज के खिलाफ अश्विन के हैं गजब आकड़ें
रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में अब तक खेले गई 13 पारियों में 4 शतक जड़े हैं और हाल ही में अभी खेले जा रहे त्रिनिदाद में दूसरे टेस्ट में फिफ्टी ठोकी है। उन्होंने 56 रन की पारी में 8 चौके लगाए हैं। अब यह कहना गलत होगा कि अश्विन सिर्फ एक गेंदबाज हैं। वह टेस्ट क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी बल्लेबाजी करते हुए खुद को साबित कर चुके हैं। वह टेस्ट में तो टीम इंडिया के लिए एक ऑलराउंडर के रूप में ही खेलते हैं।

वेस्टइंडीज से तीन दिन में ही पहला टेस्ट कैसे जीत गया भारत
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में हनुमा विहारी के साथ मिलकर भारत के लिए एक टेस्ट मैच भी बचाया था। अगर वह दीवार की तरह पिच पर खड़े नहीं रहते तो टीम इंडिया वो टेस्ट हार जाती। दोनों खिलाड़ियों ने मैच बचाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था।

भारत के लिए अश्विन का योगदान
रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए अब तक 93 टेस्ट, 113 वनडे और 65 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने क्रमश: 486, 151 और 72 विकेट लिए हैं। इसके अलावा टेस्ट में उनके नाम 3129, वनडे में 707 और टी20 में 184 रन हैं। इसके अलावा उन्होंने खेले गए आईपीएल के 197 मुकाबलों में 171 विकेट लिए हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...