12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलवाह! हैट्रिक के साथ पारी में 10 विकेट... बिहार के सुमन कुमार...

वाह! हैट्रिक के साथ पारी में 10 विकेट… बिहार के सुमन कुमार ने मचाया गदर, बनाया गजब का रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

पिछले कुछ समय से बिहार क्रिकेट से कई खिलाड़ी अपनी एक अलग पहचान रहे हैं। हाल ही में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ में खरीदा गया। वहीं जूनियर क्रिकेट में बिहार के स्पिनर सुमन कुमार ने अपनी दमदार गेंदबाजी से धमाल मचा दिया है। सुमन कुमार ने कूच बिहार ट्रॉफी में धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए गजब का रिकॉर्ड बना दिया है।

सुमन कुमार ने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम कर सनसनी मचा दी है। सुमन कुमार के इस 10 विकेट की सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने इसमें लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट विकेट यानी हैट्रिक भी लिया। इस तरह कूच बिहार ट्रॉफी में ऐसा करने वाले सुमन कुमार पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। सुमन कुमार बिहार की ओर से 33.5 ओवर की गेंदबाजी में जिसमें उन्होंने 20 मेडन के साथ सिर्फ 53 रन खर्च किए।

सुमन को कहते हैं बिहार का जड्डू
बिहार के लिए जूनियर क्रिकेट में खेलने वाले सुमन कुमार की तुलना रविंद्र जडेजा से की जाती है। सुमन कुमार ने राजस्थान के खिलाफ पारी में 10 विकेट लेने के बाद कहा, जिस तरह से हमारी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया उसे देखते हुए लगा कि यहां की पिच पर गेंदबाजों के लिए कुछ खास मदद नहीं हैं। पिच पूरी तरह से फ्लैट थी, लेकिन मैंने बल्लेबाजों को गलती करने पर मजबूर किया।

बिहार की टीम ने बल्लेबाजी में भी किया कमाल
कूच बिहार ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ बिहार की टीम ने बल्लेबाजी में भ खूब गदर मचाया। बिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पारी में 467 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 182 रन के स्कोर पर सिमट गई। इसके साथ ही बिहार की टीम ने राजस्थान को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया। दूसरी पारी में भी राजस्थान की हालत खराब हो गई थी।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...