12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeखेलवाह नीरज वाह! गोल्डन बॉय ने 90.23 मीटर का भाला फेंक रचा...

वाह नीरज वाह! गोल्डन बॉय ने 90.23 मीटर का भाला फेंक रचा इतिहास, 140 करोड़ भारतीय गदगद

Published on

नई दिल्ली

भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग मे इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया है। दोहा डायमंड लीग में उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो किया। पहले प्रयास में 88.44 मीटर भाला फेंकने के बाद उनका दूसरा राउंड फाउल रहा। पेरिस ओलंपिक में सिल्वर जीतने के बाद नीरज पहली बार मैदान पर उतर रहे हैं।

89.94 इससे पहले था नीरज का बेस्ट
टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। उनके नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल है। इसके बाद भी वह अपने करियर में 90 मीटर का थ्रो नहीं मार पाए थे। इससे पहले उनका बेस्ट प्रदर्शन 89.94 मीटर का था। 2022 में स्टॉकहोम में नीरज ने यह थ्रो किया था। पिछले साल लुसाने में भी वह 90 के करीब पहुंचे थे लेकिन 89.49 तक ही पहुंच पाए।

90 मीटर पार करने वाले 23वें एथलीट
नीरज चोपड़ा भाला फेंक में 90 मीटर या उससे ज्यादा का थ्रो करने वाले 23वें एथलीट हैं। सबसे लंबा 98.48 मीटर का थ्रो करने का रिकॉर्ड जान जेलेजनी के नाम दर्ज है। एशियाई एथलीट में नीरज से पहले सिर्फ दो ही के नाम 90 से ज्यादा मीटर का थ्रो है। पाकिस्तान के अरशद नदीम के अलावा ताइवान के चेंग चाओ सुन यह कारनामा कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में भारत का नीरज चोपड़ा का नाम जुड़ गया है।

चोट की वजह से एक्शन से दूर रहे
पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने चोटिल होने के बाद भी हिस्सा लिया था। वहां वह दूसरे स्थान पर रहे थे। 89.45 मीटर नीरज का बेस्ट थ्रो था। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने इस इवेंट में गोल्ड जीता था। नीरज ने चोटिल होने के बाद भी पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लिया था। उनके जांघ में परेशानी थी। अब

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...