12.2 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलफिर टले रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव, अदालत में पेश नहीं...

फिर टले रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव, अदालत में पेश नहीं हुए WFI के वकील

Published on

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के विलंबित चुनाव को सोमवार 17 जुलाई को फिर से आगे बढ़ा दिया गया क्योंकि गुवाहाटी हाई कोर्ट ने असम कुश्ती संघ की याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 28 जुलाई तय की। डब्ल्यूएफआई (WFI) के चुनाव 11 जुलाई को होने थे, लेकिन चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने का अधिकार मांगने वाली असम कुश्ती संघ (AWA) की याचिका के बाद गुवाहाटी हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी।

असम कुश्ती संघ ने दावा किया था कि वह मतदान के अधिकार के साथ डब्ल्यूएफआई का सदस्य बनने का हकदार है, लेकिन 15 नवंबर 2014 को कार्यकारी समिति की सिफारिश के बावजूद राष्ट्रीय महासंघ ने उसे मान्यता देने से इंकार कर दिया था। एडब्ल्यूए के वकील देवजीत सैकिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मामले को 28 जुलाई को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

26 जुलाई तक दाखिल करना होगा हलफनामा
देवजीत सैकिया ने कहा, ‘डब्ल्यूएफआई (WFI) के वकील अदालत में पेश नहीं हुए। प्रतिवादियों में शामिल खेल मंत्रालय के प्रतिनिधि ने अपना हलफनामा दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। इसके बाद अदालत ने उन्हें 26 जुलाई तक हलफनामा दाखिल करने को कहा और मामले को 28 जुलाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।’

कुश्ती संघ के संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति ने मतदाता सूची के लिए नाम भेजने की आखिरी तारीख 25 जून तय की थी और गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने उसी दिन चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। याचिकाकर्ता ने कहा कि जब तक कि उनकी संस्था को डब्ल्यूएफआई से मान्यता नहीं मिलती और वे मतदाता सूची के लिए अपने प्रतिनिधि को नामांकित नहीं कर पाते तब तक चुनाव प्रक्रिया को रोका जाना चाहिए।

WFI ने 7 मई तय की थी चुनाव की तारीख
खेल मंत्रालय की ओर से निलंबित किए जाने से पहले रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने चुनाव की तारीख 7 मई तय की थी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शन करने वाले पहलवानों से मुलाकात के बाद कहा था कि डब्ल्यूएफआई के चुनाव 30 जून तक करा लिए जाएंगे।

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने फिर घोषणा की कि चुनाव जुलाई में कराए जाएंगे, लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने नई तिथि 6 जुलाई 2023 तय की। इसके बाद पांच गैर मान्यता प्राप्त राज्य इकाइयों के मतदान के लिए पात्र होने का दावा पेश करने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने फिर से चुनाव की तारीख पांच दिन के लिए बढ़ाकर 11 जुलाई कर दी थी।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...