6.9 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeखेललिख लीजिए… इस कारण कभी 100 शतक तक नहीं पहुंचेंगे विराट कोहली,...

लिख लीजिए… इस कारण कभी 100 शतक तक नहीं पहुंचेंगे विराट कोहली, सचिन का रिकॉर्ड अब अमर!

Published on

नई दिल्ली

सचिन तेंदुलकर ने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का 100वां शतक लगाया था। 2013 में सचिन ने संन्यास ले लिया। एक कार्यक्रम में सचिन से जब सलमान खान ने पूछा कि क्या लगता है आपका रिकॉर्ड कौन तोड़ेगा? तब सचिन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम लिया था। विराट ने वनडे में सचिन के सबसे ज्यादा 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेकिन टेस्ट में वह सचिन से काफी पीछे रह गए।

विराट के नाम कुल 82 शतक
विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 82 शतक है। वनडे में 51 तो टेस्ट में उन्होंने 30 शतक जड़े हैं। टी20 इंटरनेशनल में विराट के नाम एक शतकीय पारी है। विराट ने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम ही दर्ज है।

क्यों नहीं टूटेगा 100 शतक का रिकॉर्ड
टेस्ट में विराट कोहली के संन्यास के साथ ही लगता है कि सचिन तेंदुलकर के 100 शतक का रिकॉर्ड बच जाएगा। 36 साल के विराट 2027 विश्व कप तक खेल सकते हैं। भारत को 2026 तक कुल 24 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसमें तीन मैच इसी साल अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ हैं और उसपर संकट के बादल मंडरा रहे। 2027 के अंत में विश्व कप है। ऐसे में विराट तब तक खेलते हैं तो अधिकतम 40 वनडे खेल पाएंगे। सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए विराट को अभी 19 शतकों की जरूरत है।

आईसीसी FTP के अनुसार 2026 तक भारत के वनडे मैच
बांग्लादेश vs भारत, अगस्त 2025 – 3 वनडे
ऑस्ट्रेलिया vs भारत, अक्टूबर 2025 – 3 वनडे
भारत vs दक्षिण अफ्रीका, नवंबर-दिसंबर 2025 – 3 वनडे
भारत vs न्यूजीलैंड, जनवरी 2026 – 3 वनडे
भारत vs अफगानिस्तान, जून 2026 – 3 वनडे
भारत vs वेस्टइंडीज, सितंबर 2026 – 3 वनडे
न्यूजीलैंड vs भारत, अक्टूबर-नवंबर 2026 – 3 वनडे
भारत vs श्रीलंका, दिसंबर 2026 – 3 वनडे

6.4 पारी में एक शतक लगाते हैं विराट
वनडे में विराट कोहली ने अभी तक 290 पारियां खेली हैं। इसमें उनके नाम 51 शतक है। यानी हर 6.4 पारी में वह एक शतक लगाते हैं। इस हिसाब से 19 शतक लगाने के लिए विराट को करीब 120 पारियां खेलनी होगी। अगर वह टेस्ट से संन्यास नहीं लेते तो सचिन के 100 शतक का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। लेकिन सिर्फ वनडे खेलकर विराट के लिए सचिन से आगे निकलना लगभग नामुमकिन है।

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...