14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलमेरे साथ गलत हुआ... टीम इंडिया से बाहर होने पर श्रेयस का...

मेरे साथ गलत हुआ… टीम इंडिया से बाहर होने पर श्रेयस का छलका दर्द, मच सकता है बवाल!

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने टी20 विश्व कप में नहीं चुने जाने को लेकर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। अय्यर का मानना है कि पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद संवादहीनता और कुछ फैसले उनके पक्ष में नहीं जाने के कारण उन्हें टी20 विश्व कप की टीम में जगह नहीं मिली। पिछले साल वनडे विश्व कप में अय्यर ने दो शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 530 रन बनाए थे और उनका औसत 66.25 रहा था। वह भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर थे।

घरेलू क्रिकेट पर आईपीएल को प्राथमिकता देने के कारण अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में शामिल नहीं किया गया था। अय्यर ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी वीडियो में कहा, ‘मैंने विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और उसके बाद मैं कुछ दिन के लिए आराम करना चाहता था। संवादहीनता के कारण कुछ फैसला मेरे पक्ष में नहीं गए। लेकिन आखिर में बल्ला मेरे हाथ में रहेगा और यह मेरे पर निर्भर करता है कि मैं कैसा प्रदर्शन करता हूं।’

मैंने करारा जवाब दिया है- अय्यर
उन्होंने कहा, ‘मैंने फैसला किया कि रणजी ट्रॉफी और आईपीएल जीतना अतीत में जो कुछ हुआ उसका कड़ा जवाब होगा और शुक्र है कि सब कुछ मेरे अनुकूल हुआ।’ अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स इस साल आईपीएल का चैंपियन बना जो उसका तीसरा खिताब है।हालांकि, अय्यर बैटिंग में उस तरह का खेल नहीं दिखा पाए, लेकिन उन्होंने टीम को जिस तरह से पूरे टूर्नामेंट में चलाया वह कमाल था। उनकी दमदार नेतृत्व के कारण ही टीम चैंपियन बन पाई। ऐसे में अब उम्मीद है कि श्रेयस जल्द ही एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए ब्लू जर्सी में नजर आए और अपनी बैटिंग से धमाल मचाए।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...