16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेल'टेस्ट क्रिकेट का सबसे ज्यादा नुकसान WTC ने ही किया है', इस...

‘टेस्ट क्रिकेट का सबसे ज्यादा नुकसान WTC ने ही किया है’, इस दिग्गज का अटपटा बयान

Published on

लंदन,

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज मार्क बुचर को लगता है कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) ने सबसे लंबे प्रारूप को फायदे की बजाय नुकसान ज्यादा पहुंचाया है.दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज के लिए एक कमजोर टीम की घोषणा की है क्योंकि उसके शीर्ष क्रिकेटरों ने ‘SA20’ (घरेलू फ्रेंचाइजी टी20 लीग) के दूसरे सीजन में खेलने के लिए अनुबंध किया है और इन दोनों प्रतियोगिताओं की तारीखें टकरा रही हैं.

बुचर ने विजडन क्रिकेट के एक पॉडकास्ट पर कहा, ‘उन चीजों में से एक जिसने इसे और भी अपरिहार्य बना दिया है, उसे उन्होंने टेस्ट मैच क्रिकेट बचाने के प्रयास के तहत शुरू किया है और वह है विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप,’

उन्होंने कहा, ‘मुद्दा यह है कि आपकी द्विपक्षीय सीरीज को प्रशंसकों और उसमें खेल रहे दो देशों के खिलाड़ियों की कल्पना पर हावी होना होगा और फिर व्यापक क्रिकेट देखने वाले लोगों की. और इसका एकमात्र तरीका यह है कि वे प्रतिस्पर्धी हों. और यह हमेशा से ऐसा ही था.’

स्टीव वॉ ने की थी ICC और BCCI की आलोचना
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) सहित शीर्ष क्रिकेट बोर्डों की कड़ी आलोचना की जब क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम में 7 ऐसे खिलाड़ियों को जगह दी जिन्होंने अब तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है.

बुचर ने कहा, ‘टेस्ट मैच श्रृंखलाएं होती थी और प्रत्येक मैच अपने आप में महत्वपूर्ण था. विचार यह है कि आप पूरी चीज को तीन साल तक विस्तारित करते हैं. मुझे लगता है कि इसे प्रासंगिक बनाए रखने के लिए जो एकमात्र प्रयास किया गया है, उसने इसे और बदतर बना दिया है.’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...