4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलआरसीबी पर कहर बनकर टूटे यशस्वी जायसवाल… पारी की पहली ही गेंद...

आरसीबी पर कहर बनकर टूटे यशस्वी जायसवाल… पारी की पहली ही गेंद पर भौकाली छक्का, हर कोई हैरान

Published on

बेंगलुरु:

आईपीएल के हाईवोल्टेज मुकाबले में आरसीबी का सामना अपने घर में राजस्थान रॉयल्स की टीम से हो रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आरसीबी की टीम उतरी और उसने बोर्ड पर 205 रन का बड़ा स्कोर लगाया। जवाब में जब राजस्थान रॉयल्स की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो उनके ओपनर यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद पर आरसीबी के ऊपर अटैक कर दिया।

यशस्वी जायसवाल ने आरसीबी के खिलाफ पहली ही गेंद पर कमाल का शॉट खेला। भुवनेश्वर ने गुड लेंथ पर एक अच्छी गेंद डाली थी, लेकिन जायसवाल ने अपनी जगह पर घूमकर एक तगड़ा पुल शॉट खेला और गेंद को डीप मिड विकेट के ऊपर से बाउंड्री पार मार दिया। इस शॉट को देख आरसीबी के सभी फैंस स्टेडियम के अंदर एकदम शांत हो गए थे।

जायसवाल ने खेला तगड़ी पारी
आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में सबसे पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले जायसवाल ने आरसीबी के खिलाफ आउट होने से पहले जमकर रन कूटे। जायसवाल ने इस मैच में सिर्फ 19 गेंद खेलकर 49 रन की पारी खेली। जायसवाल ने आउट होने से पहले अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए थे। यह आईपीएल में तीसरा मौका है जब जायसवाल ने पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया है। दूसरा कोई भी बल्लेबाज इस कारनामे को सिर्फ एक बार कर पाया है।

कोहली-पडीक्कल ने किया कमाल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली (70 रन) और देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 205 रन बनाए। कोहली ने 42 गेंद की पारी में 8 चौके और दो छक्के जड़े जबकि पडीक्कल ने 27 गेंद खेलते हुए चार चौके और तीन छक्के जमाए। आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट ने 26 रन, टिम डेविड ने 23 रन और जितेश शर्मा ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से संदीप शर्मा ने दो जबकि जोफ्रा आर्चर और वानिंदु हसारंगा ने एक एक विकेट झटके।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...