5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलयशस्वी जायसवाल का कटा T20 टीम से पत्ता या मिलने वाला है...

यशस्वी जायसवाल का कटा T20 टीम से पत्ता या मिलने वाला है बड़ा गिफ्ट… यूं समझिए इशारा

Published on

नई दिल्ली:

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वाड में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। हालांकि, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्हें इस सीरीज से आराम दिया गया या फिर उनके लिए बीसीसीआई ने कुछ बड़ा प्लान किया है। उन्हीं में से एक खिलाड़ी हैं ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल। यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है।

ऐसे में अब यशस्वी जायसवाल के लिए यह माना जा रहा है कि टीम इंडिया उनके लिए कुछ बड़ा प्लान कर रही है। दरअसल यशस्वी जायसवाल पिछले ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया के साथ थे। दो महीने से तक चले इस लंबे दौरे पर गए कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जिसमें केएल राहुल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी हैं उसी में यशस्वी जायसवाल का भी नाम शामिल है।

क्या यशस्वी को मिलने वाला है BCCI से गिफ्ट
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में यशस्वी को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलना एक बड़ा संकेत भी है। इससे यह माना जा रहा है कि यशस्वी को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में मौका मिल सकता है। इसके अलावा टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है। वहीं यशस्वी को अभी तक टीम इंडिया के लिए वनडे में डेब्यू का मौका नहीं मिला है। इसके अलावा एक बात ये भी है कि अभिषेक शर्मा टी20 में हैं, ऐसे में यशस्वी के लिए ओपनर के तौर पर जगह नहीं मिल पाई है।

ऐसे में यह माना जा रहा है कि टी20 सीरीज से यशस्वी को आराम देकर उन्हें वनडे में टीम इंडिया के लिए उतारा जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं , यशस्वी इस तरह टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ओपनिंग के सबसे बड़े विकल्प भी होंगे। अगर ऐसा होता है तो फिर इस बात की पूरी संभावना है कि फिर रोहित शर्मा का वनडे टीम से पत्ता कट सकता है क्योंकि पिछले कुछ समय से शुभमन ओपनिंग में दमदार खेल दिखा रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड-सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...