16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलदिल्ली कैपिटल्स के एक फ्रेंचाइजी के कप्तान बने युसुफ पठान, दुबई में...

दिल्ली कैपिटल्स के एक फ्रेंचाइजी के कप्तान बने युसुफ पठान, दुबई में मचा रहे हैं धमाल

Published on

दुबई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युसुफ पठान को दिल्ली कैपिटल्स की एक फ्रेंचाइजी में टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। हालांकि युसुफ इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वह खुद को इस खेल से दूर नहीं रख पाए हैं। यही कारण है कि युसुफ अब भी फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आते हैं। युसुफ पठान यूएई में जारी इंटरनेशनल लीग में दुबई कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। युसुफ से पहले वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल के पास कप्तानी थी लेकिन उनके नेतृत्व में टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था।

ऐसे में दुबई कैपिटल्स ने एक ट्वीट जारी कर यह जानकारी दी है कि युसुफ अब दुबई कैपिटल्स के नए कप्तान होंगे। हालांकि पॉवेल को किस वजह से कप्तानी से हटाया गया है इसे लेकर फ्रेंचाइजी ने किसी तरह की कई सफाई नहीं दी है। वहीं युसुफ दुबई कैपिटल्स के लिखा फिनिशर की भूमिका में और लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं।

आईपीएल में दिखा चुके हैं विस्फोटक अंदाज
युसुफ पठान सिर्फ टीम इंडिया के लिए ही नहीं, इंडियन प्रीमियर लीग में भी धमाल मचा चुके हैं। आईपीएल में पठान राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। इस लीग में पठान कुल 174 मैच खेलने मैदान पर उतरे हैं जिसमें उन्होंने 3204 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143 का रहा जबकि उनके खाते में एक शतक के साथ 13 अर्धशतक भी शामिल हैं।हालांकि विदेशी लीग में खेलने के लिए पठान ने भारत में सभी तरह के प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। दुबई में जारी इंटरनेशनल लीग के अलावा पठान बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं।

भारतीय टीम के लिए पठान का करियर
युसुफ पठान टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में मैदान पर उतरे। पठान भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी20 मैच खेले हैं। वनडे क्रिकेट में पठान ने 113.6 की स्ट्राइक रेट से 810 रन बनाए जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा टी20 में पठान के नाम 236 रन दर्ज है।बल्लेबाजी के अलावा पठान गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखा चुके हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में उन्होंने 33 विकेट लिए हैं जबकि टी20 में उनके खाते में 13 विकेट दर्ज है।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: माँ गंगा की आराधना संपन्न, आज मनाया जाएगा माँ पीतांबरा प्रकटोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

नायब तहसीलदार की प्रताड़ना से तंग आकर पटवारी ने दी जान

रतलाम। मप्र के रतलाम जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ खजूरी...

पातरा बरखेड़ी में भक्ति का सैलाब: भव्य शोभायात्रा के साथ हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

भोपाल। राजधानी के पातरा बरखेड़ी क्षेत्र में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित तीन...

बच्ची को 400 किमी दूर फेंकने वाले भोपाल के दंपती गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के एक दंपती द्वारा ढाई साल की मासूम बच्ची को श्योपुर के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...