10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeखेलजिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, T20I इतिहास की सबसे बड़ी जीत, सबसे बड़ा...

जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, T20I इतिहास की सबसे बड़ी जीत, सबसे बड़ा टोटल समेत कई रिकॉर्ड्स तोड़े

Published on

जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए 23 अक्टूबर का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। चंद मिनटों के भीतर ही जिम्बाब्वे ने टी-20 इंटरनेशनल इतिहास के दो सबसे बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। पहले तो 20 ओवर में 344 रन बनाते हुए सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड बनाया और फिर विरोधी टीम को सिर्फ 54 रन पर समेटते हुए टी-20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत भी अपने नाम कर ली। इसके अलावा सिकंदर रजा ने सिर्फ 33 गेंदों में सेंचुरी ठोकी। चलिए एक नजर डालते हैं मैच पर बने रिकॉर्ड्स पर…

टी-20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा स्कोर
नैरोबी में खेले गए टी-20 विश्व कप के अफ्रीका क्वालीफायर में जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ चार विकेट पर 344 रन के साथ क्रिकेट के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड कायम किया। जिम्बाब्वे ने नेपाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा, जिसने पिछले साल एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे। जिम्बाब्वे ने इस मैच में 27 छक्के और 30 चौके लगाए।

टी-20 में रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत
पहले बैटिंग करके 344 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने भी कातिलाना खेल दिखाया। गाम्बिया को सिर्फ 54 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। गाम्बिया का सिर्फ एक ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाया। इस तरह जिम्बाब्वे ने 290 रन से मैदान मारते हुए टी-20 इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले ये रिकॉर्ड नेपाल के नाम था, जिसने मंगोलिया को 273 रन से हराया था। तीसरे नंबर पर चेक रिपब्लिक है, जिसने टर्की को 257 रन से रौंदा था।

दूसरी सबसे तेज टी-20 सेंचुरी
आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने ग्रुप बी के इस मैच में 43 गेंद में 15 छक्कों की मदद से नाबाद 133 रन बनाकर जिम्बाब्वे को विश्व रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाने करने में अहम योगदान दिया। रजा ने 33 गेंद में शतक बनाया, जो टी-20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है। रजा के 15 छक्के हालांकि किसी टी-20 पारी में सर्वाधिक छक्कों का विश्व रिकॉर्ड नहीं है, यह रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है। साहिल ने साइप्रस के खिलाफ 18 छक्के लगाए थे।

टेस्ट खेलने वाली टीम का सबसे बड़ा टोटल
जिम्बाब्वे इसके साथ ही टेस्ट खेलने वाले सभी देशों के बीच इस महीने की शुरुआत में हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के छह विकेट पर 297 रन को पीछे छोड़ते हुए टी-20 में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई। गाम्बिया के मूसा जोबारतेह इस मुकाबले में चार ओवर में 93 रन लुटा कर सबसे महंगे गेंदबाज बने। इससे पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका के कसुन राजिथा ने चार ओवर में 75 रन दिए थे।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC को तगड़ा झटका! JioHotstar ने वापस लिया हाथ, बोर्ड फंसा गहरे ‘संकट’ में!

आईसीसी (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी ज़ोरों से शुरू कर दी...