18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यस्वतंत्रता दिवस पर 10 लाख लोगों को मिला शानदार तोहफा, इस राज्य...

स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाख लोगों को मिला शानदार तोहफा, इस राज्य में 3% बढ़ा DA

Published on

नई दिल्ली,

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य सरकार के कर्मचारियों को शानदार तोहफा दिया. उन्होंने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक सरकारी कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के बाद इस संबंध में ऐलान किया. उन्होंने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाने और नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत कल्याण योजनाओं का विस्तार करने का ऐलान किया.

इतने लाख लोगों का बढ़ेगा वेतन
मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि 7वें वेतन आयोग के तहत गुजरात सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए को 3 फीसदी बढ़ाया जा रहा है. बढ़ा महंगाई भत्ता 01 जनवरी 2022 से लागू होगा. कर्मचारियों को जनवरी से लेकर जुलाई तक के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले के अमल में आने से 9.38 लाख सरकारी कर्मचारियों, पंचायत सेवकों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ होगा. उन्होंने कहा कि सरकार के ऊपर इस फैसले से हर साल करीब 1,400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा.

ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ
उन्होंने इस मौके पर नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के कार्डहोल्डर्स के लिए 01 किलोग्राम दाल की योजना के विस्तार का भी ऐलान किया. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए आमदनी की लिमिट बढ़ाई जाएगी. उन्होंने कहा कि इसके तहत राज्य के सभी 250 तालुका के 71 लाख एनएफएसए कार्डहोल्डर्स को रियायती दर पर हर महीने एक किलोग्राम दाल मिलेगी. अभी इस योजना का लाभ सिर्फ 50 विकासशील तालुका के लोगों को ही मिल रहा है.

मुख्यमंत्री ने दिए ये भी तोहफे
गुजरात के मुख्यमंत्री ने इसके अलावा द्वारका, अंबाजी और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे रुट्स पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए 1,200 नई बीएस-6 बसें चलाई जाएंगी, जिस पर सरकार 367 करोड़ रुपये खर्च करेगी. लोगों की सुविधा के लिए 50 बस स्टेशनों पर एटीएम मशीनें भी लगाई जाएंगी. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बताया कि नर्मदा जिले (Narmada District) में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास एकतानगर-केवड़िया कॉलोनी में ट्रॉमा सेंटर के साथ 50 बिस्तरों वाला आधुनिक जिला अस्पताल बनाने के लिए 03 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...