11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश के अमरोहा में 10वीं की छात्रा ने चलती ट्रेन के...

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 10वीं की छात्रा ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

Published on

अमरोहा,

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शुक्रवार सुबह 10वीं की एक छात्रा ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है.

दरअसल, गजरौला कस्बे के अवंतिका नगर की निवासी 16 वर्षीय महक शुक्रवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. लेकिन उसने भानपुर के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान ले लीच घटना के बाद राहगीरों की भीड़ ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गजरौला जीआरपी चौकी प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है. महक के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है. फिलहाल, इसके पीछे कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है.

वहीं, महक के परिवार में शोक की लहर है. उसकी आत्महत्या ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार और आसपास के लोग यह जानने के लिए परेशान हैं कि इतनी कम उम्र में महक ने यह कठोर कदम क्यों उठाया.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...