5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में नई गाड़ी खरीदने पर 15 फीसदी टैक्स में छूट.... जानें...

महाराष्ट्र में नई गाड़ी खरीदने पर 15 फीसदी टैक्स में छूट…. जानें फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पुराने वाहन मालिकों को स्वेच्छा से स्क्रैप (कबाड़) घोषित करने के लिए टैक्स में छूट देने का ऐलान किया है। सरकार की मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी कि अगर कोई स्वेच्छा से अपना वाहन स्क्रैप करेगा तो तो नए वाहन पर 15 प्रतिशत कर छूट मिलेगी। सरकार के फैसले मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, नागपुर जैसे बड़े शहरों में पुराने वाहनों की संख्या घट सकती है। इससे प्रदूषण पर फर्क पड़ेगा। नई गाड़ियों से प्रदूषण कम होगा।

पांच फीसदी और बढ़ोतरी
अभी तक महाराष्ट्र में पंजीकृत वाहन स्क्रैपेज सुविधा (आरवीएसएफ) में पंजीकरण के 8 वर्षों के भीतर स्वैच्छिक रूप से स्क्रैप किए गए परिवहन वाहनों को तथा पंजीकरण के 15 वर्षों के भीतर स्वैच्छिक रूप से स्क्रैप किए गए गैर-परिवहन वाहनों को 10 प्रतिशत की कर रियायत दी जा रही है। सरकार के फैसला के बाद अब से परिवहन और गैर-परिवहन वाहनों को एकमुश्त कर के अधीन 15 प्रतिशत कर रियायत दी जाएगी। सरकार ने कहा है कि परिवहन श्रेणी के जिन वाहनों पर सालाना कर लागू है, उनके पंजीकरण की तिथि से आगामी 8 वर्षों तक वार्षिक कर में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी तथा गैर परिवहन श्रेणी के वाहनों के लिए आगामी 15 वर्षों तक वार्षिक कर में छूट दी जाएगी।

दो साल की वैलिडिटी
पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (आरवीएसएफ) में वाहन को स्क्रैप करने के बाद वाहन मालिक द्वारा प्राप्त जमा प्रमाणपत्र कर छूट के लिए अगले दो वर्षों तक वैध रहेगा। यह कर छूट उसी प्रकार के वाहन, अर्थात दोपहिया, तिपहिया या हल्के मोटर वाहन, को खरीदने के बाद उसका पंजीकरण कराते समय लागू होगी। यह कर छूट तभी उपलब्ध होगी जब ऐसे वाहनों को इस संबंध में अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से तीन वर्ष के भीतर स्वेच्छा से कबाड़ में बदल दिया जाएगा।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...