12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यRSS के साथ 2 घंटे बैठक, हार पर बात..., फडणवीस के अगले...

RSS के साथ 2 घंटे बैठक, हार पर बात…, फडणवीस के अगले कदम पर लग रहे कयास

Published on

नागपुर,

लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की पेशकश की थी. अब खबर है कि फडणवीस ने गुरुवार को तकरीबन दो घंटे तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की. इस बैठक के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

नागपुर में फडणवीस के आवास पर गुरुवार को एक बैठक हुई थी. इस दौरान आरएसएस के कई प्रमुख पदाधिकारी भी फडणवीस के आवास पहुंचे थे. इस बैठक के बाद फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. लेकिन इस बैठक में क्या बात हुई, अभी तक इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है.

इस बैठक को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि आरएसएस के पदाधिकारियों ने फडणवीस को कुछ निर्देश या सलाह दी हो. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संघ पदाधिकारियों ने फडणवीस को इस्तीफा नहीं देते हुए सरकार में बने रहने की सलाह दी है.

क्या कहा था फडणवीस ने?
देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए दो दिन पहले उपमुख्मंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की थी. उन्होंने एक बयान में कहा था कि महाराष्ट्र में बीजेपी को जो झटका लगा उसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं, क्योंकि पार्टी का नेतृत्व मैं कर रहा था. मैं विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में भारतीय जनता पार्टी को पूरा समय देना चाहता हूं. मैं बीजेपी आलाकमान से अनुरोध कर रहा हूं कि वे मुझे सरकार की जिम्मेदारी से मुक्त कर दें ताकि मैं आगामी चुनावों के लिए पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर सकूं.

बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी सिर्फ 9 लोकसभा सीटें जीत सकी. वहीं उसके गठबंधन सहयोगी शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) 7 और 1 सीट जीत सके. राज्य की 48 सीटों में से एनडीए को सिर्फ 17 सीटें मिलीं. इंडिया ब्लॉक को 30 सीटों पर जीत मिली.

इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. भाजपा ने 2019 के चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 23 सीटें जीती थीं. राजस्थान में पार्टी ने पिछली बार 25 में से 24 सीटें जीती थीं. इस बार उसे सिर्फ 14 सीटों से संतोष करना पड़ा.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...