रायपुर।
राजधानी वासियों को जल्द ही 21 ई-बसों की सुविधा मिलने जा रही है। केंद्र से ई-बसों के लिए मिली अनुमति के बाद निगम ने संचालन के लिए रूट का चयन भी कर जल्द ही कर लिया जाएगा जो की भटगांव से राजधानी रायपुर के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए जाएंगी।
रायपुर आरटीओ आशीष देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया की जल्द ही नया रायपुर दुर्ग भिलाई, बिलासपुर, धमतरी जैसे कई जिलों तक चलाई जाएगी, जिससे नागरिकों को एसी वाली ई-बसों की सुविधा मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने बसों की खरीदी भी कर ली है। इसके निगरानी के लिए कमेटी भी बनाई जायेगी, आचार संहिता के खत्म होने के बाद तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
