6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यरजिस्टर में 25 मरीजों की एंट्री, DM ने कॉल की तो नंबर...

रजिस्टर में 25 मरीजों की एंट्री, DM ने कॉल की तो नंबर निकले फर्जी… PHC पर छापे का वीडियो वायरल

Published on

कानपुर,

कानपुर के जिलाधिकारी (DM) जितेंद्र प्रताप सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें खुद डीएम ने एक अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर पहुंच कर एक डॉक्टर के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दिया. इसके बाद उन्होंने आरोपी डॉक्टर और चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति भेज दी है.

दरअसल, ये वीडियो रविवार का बताया जा रहा है. जब कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह अचानक बिरहाना रोड पर मौजूद अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जा पहुंचे. डीएम साहब को अचानक वहां देखकर स्टाफ के होश उड़ गए. डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह सीधे अंदर दाखिल हुए और वहां पहले कमरे में मौजूद दो महिलाकर्मियों से पूछा कि आप कौन हैं. उन्होंने अपना परिचय दिया तो डीएम साहब ने सवाल दाग दिया कि डॉक्टर साहब कहां हैं?

दोनों महिलाओं ने अंदरवाले कमरे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वो अंदर हैं. इसके बाद डीएम सीधे डॉक्टर के कमरे में पहुंचते हैं. उस वक्त वहां एक महिला डॉक्टर मौजूद थीं. डीएम साहब ने पूछा कि सुबह से कितने मरीज आए हैं? ये कहते हुए वो मरीजों के पंजीकरण का रजिस्टर खोलते हैं, उसमें उस दिन 25 मरीजों के नाम दर्ज होते हैं. डीएम पूछते हैं कि आज 25 मरीज आएं हैं. डॉक्टर हां में सिर हिला देती हैं.

इसके फौरन बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह अपने पीए से एक मरीज का नंबर डायल करने के लिए कहते हैं, जो लगता नहीं. फिर दूसरा नंबर मिलाने के लिए कहते हैं. पीएम नंबर मिलाता है. दूसरी तरफ से एक शख्स की आवाज़ आती है. पीए फोन सीधे डीएम साहब को थमा देता है. डीएम खुद बात करते हुए कहते हैं कि मैं जिलाधिकारी बोल रहा हूं. क्या आप आज अर्बन पीएचसी आए थे? डॉक्टर साहब ने आपका नाम लिखा हुआ है.

फोन पर दूसरी ओर से बात कर रहे शख्स ने कहा कि साहब हम बीमार नहीं हैं, तो अस्पताल क्यों जाएंगे. इसके बाद डीएम साहब ने रजिस्टर में दर्ज तीन चार मरीजों के नंबर पर कॉल की. सबकी कहानी एक जैसी निकली. सब लोग स्वस्थ थे. और वो पीएचसी आए भी नहीं थे. मतलब साफ था कि डॉक्टर ने जिन मरीजों के नाम रजिस्टर में चढ़ाए थे, वो फर्जी थे. और उनका इलाज केवल कागज़ों में हो रहा था.

इसके बाद डीएम साहब को पूरा माजरा समझ आ गया. डीएम ने पहले महिला डॉक्टर का नाम पूछा फिर बोले कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? लेकिन पीएचसी पर तैनात डॉक्टर दीप्ति गुप्ता को जैसे सांप सूंघ गया. वो खामोश खड़ी रहीं. कुछ नहीं बोली. इस दौरान नोडल अधिकारी आनंद सिंह भी मौके पर आ पहुंचे. डीएम साहब ने उनसे भी कहा कि देख लीजिए डॉक्टर साहब.

इस बात से डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह काफी नाराज दिखाई दिए. इसके बाद उन्होंने अर्बन पीएचसी पर चल रहे इस पूरे फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट बनाते हुए दोषी महिला डाक्टर और चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन को संस्तुति पत्र भेज दिया. डीएम ने बताया कि हर रविवार को वे सभी स्वस्थ केंद्रों पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं. इसी दौरान इस अर्बन पीएचसी पर ये हेराफेरी मिली है.

आपको बता दें कि पिछले महीने जनवरी में ही जितेंद्र प्रताप सिंह को शासन ने कानपुर नगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया था. इससे पहले राकेश कुमार सिंह वहां डीएम थे. जिन्हें जनवरी में मुख्यमंत्री का सचिव बना दिया गया था. और बागपत जिले में तैनात डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को कानपुर नगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...