12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यवाराणसी में मुस्लिम इलाके में 250 साल पुराना शिव मंदिर मिला, प्रशासन...

वाराणसी में मुस्लिम इलाके में 250 साल पुराना शिव मंदिर मिला, प्रशासन की मौजूदगी में ताला काटकर खोला गया

Published on

वाराणसी

काशी के मुस्लिम बहुल इलाके मदनपुरा क्षेत्र में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में दशकों से बंद पड़े मंदिर का दरवाजा खोला गया। मंदिर खुलने को लेकर पूरे क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल रहा।नगर निगम के सफाई कर्मियों ने अधिकारियों के देख-रेख में मंदिर की साफ-सफाई की। अधिकारियों के साथ कई हिंदूवादी संगठन के लोग भी मौके पर मौजूद रहे। बंद पड़े मंदिर के अंदर करीब ढाई फीट तक मलबा पड़ा था, जिसे हटाने के बाद तीन शिवलिंग दिखाई पड़े। हिंदूवादी संगठनों ने शिवलिंग दिखते ही हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ शिवलिंग पर जमे मिट्टी को गंगा जल से साफ किया।

मंदिर में खरमास के बाद होगी विधिवत पूजा
सनातन रक्षक दल और केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि काशी खण्ड में इस मंदिर का सिद्धेश्वर महादेव के रूप में जिक्र है। करीब ढाई सौ साल से ये मंदिर बन्द था। हम लोगों ने इस मंदिर में पूजा-पाठ करने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा था। आज प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में इस मंदिर का ताला तोड़ कर साफ-सफाई कराई गई।

मंदिर के अंदर तीन शिव लिंग हैं। तीनों शिवलिंग खंडित अवस्था में हैं। हमने मलबा हटने के बाद शिवलिंग का गंगा जल से जलाभिषेक किया है। ब्राह्मण महासभा इस मंदिर में पूजा पाठ के लिए ब्राह्मणों की नियुक्ति का दायित्व लेने को तैयार है। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत भी इस मंदिर के देख-रेख के लिए सहयोग का आश्वाशन दिए हैं। जैसे-जैसे प्रशासन की तरफ से निर्देश मिलेगा हम आपसी सहयोग के साथ मंदिर को पुनर्स्थापित करेंगे।

कई संगठन इस मंदिर के संचालन के लिए आए हैं आगे- डीसीपी काशी
डीसीपी काशी जोन ने बताया कि दिसंबर के तीसरे हफ्ते में इस मंदिर के बारे में जानकारी प्रशासन को मिली थी। कई हफ्तों तक इस मंदिर के बारे में जानकारी इकट्ठा किया गया। दस्तावेजों में दर्ज अभिलेखों के आधार पर इस मंदिर के मालिकों से संपर्क करने का प्रयास किया गया ।

कई संगठन इस मंदिर में पूजा पाठ शुरू करने के लिए लगातार निवेदन कर रहे थे। आज एडीएम सिटी आलोक कुमार और कमिश्नरेट के पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ताला काट कर साफ-सफाई कराई गई। मंदिर की सुरक्षा के लिए यहां पर पीएसी की एक टीम लगाई गई है। संगठनों ने खरमास के बाद पूजन शुरू करने की बात कही है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...