13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यसामूहिक विवाह सम्मेलन में ले जाए जा रहे 44 नाबालिगों को छुड़ाया,...

सामूहिक विवाह सम्मेलन में ले जाए जा रहे 44 नाबालिगों को छुड़ाया, कोटा में बाल कल्याण समिति का धाकड़ एक्शन

Published on

बारां:

अक्षय तृतीया के अबूझ सावे के दिन कोटा बाल कल्याण समिति ने आज धाकड़ कार्रवाई की। समिति ने बालश्रम के लिए ले जाए जा रहे 44 नाबालिगों को डिटेन किया है। बचाए गए सभी नाबालिगों को पिकअप वाहन में भेड़ बकरियों की तरह 45 डिग्री टेंपरेचर में ठूंस रखा था। इस संबंध में बाल कल्याण समिति को मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी, जिसके बाद समिति की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इसके बाद सभी नाबालिगों को आजाद करवाया।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में बालश्रम के लिए ले जाया जा रहा था
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि इन सभी नाबालिगों को अक्षय तृतीया के मौके पर कोटा गिरधरपुरा में हो रहे माली समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में बाल श्रम के लिए ले जाया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार सभी नाबालिग बारां जिले के ही देवपुरा गांव के रहने वाला हैं। समिति अभी सभी नाबालिगों से पूछताछ और काउंसलिंग कर रही है। काउंसलिंग के बाद बच्चों को उनके परिवार के पास भेज दिया जाएगा। समिति बच्चों के परिजनों से भी आने वाले दिनों में समझाइश करेगी। ताकि बच्चों को आगे परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

पैसे का लालच देकर लाया गया
इन्हें बारां जिले के सोरसन क्षेत्र के देवपुरा गांव की बंजारा बस्ती से लाया गया था। बाल कल्याण समिति ने यह कार्रवाई मुखबीर की सूचना पर की। राजेंद्र सिंह ने कहा कि नाबालिग बच्चों को पैसे का लालच देकर लाया गया था। बाल कल्याण समिति ने डिटेन की कार्रवाई करने से पहले जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सूचना दी।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...